फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठी किस्सा

मेरठी किस्सा

Thu, 05 Jul 2018 03:04 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
मेरठी किस्सा
मेरठी किस्सा ------------
विज्ञापन

जब जन आंदोलन बना था हाईकोर्ट बेंच का मुद्दा
मेरठ। पश्चिम उप्र में हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर खड़ा हुआ 1989-90 में जन आंदोलन आज भी याद किया जाता है। वजह यह आंदोलन देहरादून से पैदल मार्च के रूप में शुरू हुआ था। मार्च में शामिल लोग लगभग 20 दिन पैदल यात्रा करके नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा को ज्ञापन दिया गया था। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे जगदीश सिरोही और नरेन्द्र पाल सिंह ने आंदोलन की भूमिका तैयार की थी। इसमें संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष ओपी खन्ना, विनोद पुनेठा, गोपाल अग्रवाल सहित काफी व्यापारी नेताओं ने बड़ी भूमिका निभायी थी। देहरादून से शुरू हुए वकील और व्यापारियों के संयुक्त आंदोलन में शामिल लोगों का प्रत्येक शहर में स्वागत होता था। रात्रि विश्राम के समय सभा आयोजित की जाती थी। यह आंदोलन वकीलों तक नहीं सीमित रहा, बल्कि जन आंदोलन बन गया था। नरेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में आंदोलन की शुरूआत की गई थी। पैदल मार्च दिल्ली पहुंचते पहुंचते जन सैलाब उमड़ गया था। गजेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट की भी भूमिका रही थी। राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा को ज्ञापन सौंपने के लिए अधिवक्ता और व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति भवन में अंदर गए थे। राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि मंडल के साथ काफी देर वार्ता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed