{"_id":"5b3d3c604f1c1bb9248b499a","slug":"161530739808-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम क्षेत्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम क्षेत्र में
Updated Thu, 05 Jul 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शौकत कॉलोनी के लोगों को नहीं मिल रहा राशन
मेरठ। राशन कार्ड की समस्या के कारण मुस्लिम क्षेत्र के अधिकांश गरीब परिवारों को सस्ते गल्ले की दुकान से राशन उपलब्ध नहीं हो रहा। शौकत कालोनी के सिराजुद्दीन ने बताया कि छह महीने पहले क्षेत्र के लगभग दो दर्जन परिवारों ने नए राशन कार्ड के लिए फार्म भरकर जिला आपूर्ति कार्यालय में जमा कराए थे। इसके अलावा आसपास के इलाकों के भी दर्जनों परिवारों ने भी फार्म भरे थे। लेकिन अभी तक आवेदकों को नए राशन कार्ड प्राप्त नहीं हुए जिससे उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। मजीदनगर व इत्तेफाक नगर के यूसुफ व सईद अहमद ने बताया कि जिन लोगों ने फार्म भरे थे वह अब राशन कार्ड के लिए जिला आपूर्ति कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया।