फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खाना बनाते समय झुलसी महिला, गंभीर

खाना बनाते समय झुलसी महिला, गंभीर

Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खाना बनाते समय झुलसी महिला, गंभीर
खाना बनाते समय झुलसी महिला, मौत
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर क्षेत्र के नानू गांव निवासी एक महिला सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण लगी आग में झुलस गई। चीख पुक ार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और महिला को बचाया। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर महिला को जलाने का आरोप लगाया। परिजनों ने परतापुर थाने में तहरीर दी है। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था।

पुलिस के अनुसार मोहिउद्दीनपुर के डिमौली गांव निवासी सोनम पत्नी मनोज देर रात को गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसी दौरान सिलेंडर के पाइप में आग लग गई। जब तक महिला कु छ समझ पाती तब तक आग फैल गई। महिला को आग ने चपेट में ले लिया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आग को बुझाया। लोगों ने महिला को गंभीर हालत सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले गांव पहुंचे और हंगामा किया। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसे जान से मारने की नीयत से आग लगाई है। परिजनों ने परतापुर थाने पहुंचकर ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं महिला के पति मनोज ने बताया कि वह देर रात तक आटो चलाता है। रात भी देर से आया था यह सिर्फ हादसा है। थाने पहुंचे पड़ोसियों ने महिला के मायके वालों को बताया कि उस दौरान वह घर में अकेली थी। महिला के दो साल का बेटा व एक साल की बेटी है। इंस्पेक्टर परतापुर गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है दोनों पक्षों से बात की गई है वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन


खास बातें:
- सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण झुलसी महिला उपचार के दौरान हुई मौत
- मायके वालों ने लगाया जान से मारने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed