{"_id":"5b0afece4f1c1bf76e8b4df7","slug":"161527447246-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस सेवा ठप
Updated Mon, 28 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला/नजीबाबाद। भागूवाला और बिजनौर के बीच रोडवेज बस सेवा काफी समय से बंद होने से भागूवाला तथा आस पास के ग्रामीण परेशान हैं। बिजनौर डिपो से भागूवाला के लिए लोहिया ग्रामीण बस सेवा काफी समय से चल रही थी। बिजनौर से भागूूवाला के लिए बस देर शाम लगभग आठ बजे भागूवाला पहुंचती थी। भागूवाला में रात्रि विश्राम के बाद प्रात: लगभग सात बजे भागूवाला से बस बिजनौर के लिए लोहिया ग्रामीण सेवा रवाना होती थी। रोडवेज बस सेवा से भागूवाला, श्यामीवाला, सबलगढ़, रामदासवाली, रामपुरचाठा क्षेत्र के ग्रामीण बिजनौर-भागूवाला के बीच आवागमन करते थे।
राकेश कुमार, सईदुद्दीन, शरफराज, रईस, प्रेम सिंह, सुशील कुमार आदि ग्रामीणों का आरोप है कि रोडवेज प्रशासन ने पिछले काफी समय से भागूवाला में रात्रि विश्राम के साथ चलने वाली बस सेवा बंद कर दी, जिससें यात्रियों को काफी असुविधा का सामाना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल बस सेवा शुरू नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।
जल्द शुरू होगी भागूवाला बस सेवा
नजीबाबाद। बिजनौर डिपो के एआरएम बीके मौर्य ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से भागूवाला रोडवेज बस सेवा को रोका गया था। नूरपुर उपचुनाव के बाद बिजनौर डिपो बिजनौर से भागूवाला के लिए रात्रिकालीन विश्राम बस सेवा पुन: शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि उपचुनाव में जनपद से लगभग 50 रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं, जिससे जनपद के कुछ बस स्टेशनों पर यात्रियों को दो दिन असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।