{"_id":"5aca7e9a4f1c1b6d6b8b4734","slug":"161523220122-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलेट्री फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेट्री फार्म
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिट्री डेयरी फार्म हुई चकाचक, वुड पार्क में काम शुरू
मेरठ। रविवार को कैंट बोर्ड की टीम ने मिलिट्री डेरी फार्म के सामने वाली रोड को चकाचक कर दिया है। पाम पार्क के साथ ही अब यहां वुड पार्क को विकसित किया गया है। सप्लाई डिपो क्रॉसिंग पर वाटर एटीएम लगा दिया गया है। सारी हाइ मास्क लाइट जगमग हो गईं हैं। कमिश्नरी आवास चौराहे से माल रोड जाने वाली सड़क पर चमचमाते साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
कैंट बोर्ड सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में रविवार को कैंट बोर्ड की टीम डेयरी फार्म के सामने पहुंची। वहां पर मरम्मत के साथ ही अन्य कार्य कराए गए। प्रतिबंधित वाहनों के लिए जगह-जगह नए साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं। जगह-जगह फुटपाथों को रंग रोगन करके चमका दिया गया है। पाम पार्क में काम के साथ ही यहां पर सड़क किनारे पड़ी खाली जमीन को वुड पार्क के रूप में विकसित किया गया है। यहां पर शानदार आकृतियां बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही सप्लाई डिपो पर एक वाटर एटीएम लगाया गया है। जल्द ही इन सारे कार्यों का सीईओ आलोक गुप्ता उद्घाटन करेंगे। इससे मवाना रोड से कैंट इलाके में आने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा। टीम ने सारे फुटपाथ को रंग रोगन करके चमका दिया है सड़कों के गड्ढे भर दिए गए हैं सड़क किनारे की सारी लाइटें जगमग हो गई हैं। जल्दी माल लोड सोलर लाइटों से भी जगमग होती नजर आएगी।