{"_id":"5ac92d1f4f1c1b9a618b5fa0","slug":"161523133727-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 कनेक्शनों में से 25 में बिजली चोरी होते मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 कनेक्शनों में से 25 में बिजली चोरी होते मिली
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
110 कनेक्शनों में 25 में चोरी होते मिली बिजली
मेरठ। पूरी सख्ती और कोशिशों के बावजूद पीवीवीएनएल उपभोक्ता बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। विद्युत चोरी रोको विशेष अभियान के तहत शनिवार को हुई छापेमारी में 110 कनेक्शनों में से 25 कनेक्शनों में सीधे बिजली चोरी होते हुए मिली। जबकि 56 प्रकरणों में अनियमितता मिली।
शनिवार को बिजली चोरी रोको अभियान के तहत पश्चिमांचल के सभी जोन में 109 घरेलू व एक कामर्शियल कनेक्शन सहित 110 कनेक्शन चेक किए गए। घरेलू कनेक्शनों में 24 कनेक्शनों में जहां सीधे बिजली चोरी होते हुए मिली वहीं चेक किए गए एकमात्र कामर्शियल कनेक्शन में भी चोरी मिली। कंपनी एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि मेरठ जोन में 27, सहारनपुर जोन मेें 32, मुरादाबाद जोन में 51 कनेक्शन चेक किए गए। चोरी व अनियमितता वाले सभी 81 कनेक्शनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इसके अलावा इन कनेक्शनों के विरुद्ध 6 लाख 44 हजार रुपये राजस्व निर्धारित किया गया।