{"_id":"5ab01fa24f1c1ba4238b6233","slug":"161521491874-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट आपूर्ति को लेकर युवा सेवा समिति का कल्कट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट आपूर्ति को लेकर युवा सेवा समिति का कल्कट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सेवा समिति का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मेरठ। शहर में मीट आपूर्ति को लेकर युवा सेवा समिति ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष बदर अली ने बताया पुराना कमेला बंद हुए दो साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन आज तक नया कमेला चालू नहीं किया गया। मीट आपूर्ति के लिए घोसीपुर में कमेला प्रस्तावित किया गया था। वो भी नगर निगम की ओर से चालू नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कमेला न चलने के कारण लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं हो रहा है। जिससे मीट आपूर्ति करने वाली दुकानों को प्रशासन द्वारा बंद कराया जा रहा है। समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। कहा गया कि लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो मीट कारोबारी भुखमरी की कगार पर होंगे। समिति ने आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार और मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन जारी किया। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट पर करीब दो हजार लोग मौजूद रहे।