फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला मौत

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला मौत

Mon, 29 Oct 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला मौत
किठौर। मेरठ-गढ़ मार्ग पर शनिवार देर रात कस्बा शाहजहांपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला के समीप हल्द्वानी से मेरठ लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जेब से आधार कार्ड, पेन कार्ड तथा कुछ फोटो मिले। इनके आधार पर पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम कराया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के ग्राम थल इनायतपुर निवासी नरेश कुमार पुत्र विजयपाल फाजलपुर रोहटा रोड पर रहते हैं। उनहोंने बताया कि उनका भाई सर्वेश (28) शनिवार देर रात हल्द्धानी में रिश्तेदारी में गया था। वह रामपुर डिपो की रोडवेज बस में सवार होकर घर लौट रहा था। आरोप है कि मेरठ-गढ़ मार्ग पर कस्बा शाहजहांपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला के समीप पहुंचते ही रोडवेज चालक ने सर्वेश को नीचे उतार दिया। इसके बाद गढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया। जिसमें सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी देकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई नरेश कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सात वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि सर्वेश की शादी सात वर्ष पूर्व ब्रह्मपुरी निवासी राधा से हुई थी। हादसे की सूचना पाकर पत्नी राधा, माता वित्यादेवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था सर्वेश
मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि सर्वेश चार भाई और पांच-बहनों मे तीसरे नंबर का था। वह परिवार के साथ मजदूरी करके पालन पोषण करता था। उसके एक बहन तथा एक भाई अविवाहित हैं।
आधार कार्ड से शव की शिनाख्त
पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त सर्वेश के जेब से मिले आधार कार्ड तथा पेन कार्ड से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed