फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रावण को रिहा नहीं किया तो योगी को नहीं छूने देंगे अंबेडकर प्रतिमा

रावण को रिहा नहीं किया तो योगी को नहीं छूने देंगे अंबेडकर प्रतिमा

Tue, 13 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
रावण को रिहा नहीं किया तो योगी को नहीं छूने देंगे अंबेडकर प्रतिमा
मेरठ। भीम आर्मी के संस्थापक सहारनपुर निवासी चंद्रशेखर उर्फ रावण की जेल से रिहाई की मांग को लेकर सोमवार को कमिश्नरी पार्क में आयोजित सभा में गुजरात से विधायक व दलित नेता जिग्नेश मेवानी ने भाजपा पर जमकर हल्ला बोला।
विज्ञापन

जिग्नेश ने कहा कि देश के दूसरे युवाओं की छोड़िए, भाजपा 2019 के चुनाव से पहले सूर्य नमस्कार करने वाले एबीवीपी, आरएसएस और भाजपा के एक करोड़ युवाओं को ही रोजगार दे दे। उन्होंने इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या के मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि अगर 1 अप्रैल तक रावण को रिहा नहीं किया गया तो दलित समाज योगी को डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा छूने नहीं देगा। हर जिले में जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

योगी और मोदी पर निशाना साधा
स्टूडेंट डेमोक्रेटिक फ्रंट की तरफ से आयोजित रैली में जिग्नेश मेवानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि योगी और मोदी सरकार दलितों को कुचलने का काम कर रही है। सहारनपुर के शब्बीरपुर में दलितों पर अत्याचार हुआ तो पुलिस ने पीड़ितों को ही जेल भेज दिया। गरीबों की मदद करने वाले भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को जेल में डाल दिया। जमानत होने पर उस पर रासुका लगा दी। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ मैच फिक्सिंग है। अगर ऐसा नहीं है तो दाऊद को भारत क्यों नहीं लाते हो। आरोप लगाया कि चुनाव से पहले फिर सेटिंग होगी और बोलेंगे कि युद्ध-युद्ध खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे हराने के लिए ताकत झोंकी
गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश ने दावा किया कि उन्हें हराने के लिए भाजपा ने ताकत झोंक दी। गुजरात के मुख्यमंत्री और यूपी से योगी आदित्यनाथ ने उनके विधानसभा क्षेत्र में जाकर सभाएं की। लेकिन इसके बाद भी जनता ने उन्हें बीस हजार वोट से जिता दिया। उन्होंने कहा कि दलित और मुस्लिम मिलकर भाजपा से दो-दो हाथ करेंगे।
चंद्रशेखर को लड़ाएंगे चुनाव
जिग्नेश ने कहा कि चंद्रशेखर को सन 2019 में सांसद का चुनाव लड़ाकर संसद भेजेंगे। कहा कि अगर एक अप्रैल तक गुजरात में दलितों को पट्टों पर कब्जा नहीं दिया गया तो 14 अप्रैल को कच्छ हाइवे जाम कर दिया जाएगा। गुजरात में कार्यकर्ता अंबेडकर जयंती पर माला नहीं चढ़ाएंगे। जिग्नेश ने कटाक्ष किया कि भाजपा ने आठ करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन कुछ नहीं किया।
...तुम इंटरकास्ट मैरिज करो
जिग्नेश मेवानी ने कहा कि भाजपा वाले लव जिहाद की बात करते हैं। गाय की बात करते हैं। लेकिन युवाओं तुम प्यार की बात करो। इंटरकास्ट मैरिज करो। सन 1930 में बाबा भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि इंटरकास्ट मैरिज करो, इससे एक नया समाज बनेगा।

...तो संविधान-संविधान कहना होगा
दलित नेता जिग्नेश ने कहा कि इलाहाबाद में दलित छात्र की हत्या से यूपी में गुंडाराज का सच सामने आ गया है। पहले गुजरात मॉडल था। आरोप लगाया कि अब उससे भी अगर कोई घटिया मॉडल है तो वह योगी सरकार मॉडल है। भाजपाई कहते हैं कि यूपी में रहना होगा तो योगी-योगी कहना होगा। लेकिन चंद्रशेखर के छूटने के बाद हम बताएंगे कि यूपी में रहना है तो संविधान-संविधान कहना होगा। सभा का आयोजन स्टूडेंट डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक सुशील गौतम ने किया। सभा में रिटायर आईपीएस दारा सिंह, मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सतीश प्रकाश, अरबाज प्रधान आदि ने विचार रखे।
खास बातें:
- स्टूडेंट डेमोक्रेटिंग फ्रंट द्वारा आयोजित रैली में बोले गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी
- भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई की मांग को लेकर कमिश्नरी पार्क में हुई सभा
- 1 अप्रैल तक गुजरात में दलितों को पट्टों पर कब्जा न मिलने पर करेंगे 14 अप्रैल को कच्छ में हाइवे जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed