{"_id":"5a6ce8f34f1c1b514a8b5e27","slug":"161517086963-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। सरधना-करनाल हाइवे पर बाइक सवार एक युवक को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार अरविंद कुमार (28) पुत्र दाताराम निवासी गांव नंगलाताशी सोफा कारीगर था। शनिवार सुबह वह बाइक से शहर जा रहा था। हाइवे स्थित एक कोल्ड स्टोर के सामने पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि अरविंद ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। सिर में गंभीर चोट लगना मौत का कारण बताया गया। अगर हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच जाती। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। उधर, अरविंद की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अरविंद की पत्नी सुषमा व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
- करनाल हाइवे पर हादसा, हेलमेट नहीं लगाया था युवक ने