फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   9 निकायों में महिलाओं के चुनाव की बागडोर पुरूषों के हाथ

9 निकायों में महिलाओं के चुनाव की बागडोर पुरूषों के हाथ

Wed, 08 Nov 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
9 निकायों में महिलाओं के चुनाव की बागडोर पुरूषों के हाथ
मेरठ। इस बार नगर निकायों में महिलाओं का बहुमत होगा। जनपद की 16 नगर निकायों में से 9 की बागडोर महिलाओं के हाथ में होगी। फिलहाल इनके चुनाव की कमान पूरी तरह से पतियों के हाथ में हैं। महिला प्रत्याशियों के पतियों ने ही चुनाव की कमान पूरी तरह संभाल रखी है।
विज्ञापन

जनपद में एक नगर निगम, दो नगर पालिका और 13 नगर पंचायत हैं। इनमें से मेरठ नगर निगम का महापौर पद, सरधना नगर पालिका का अध्यक्ष पद, नगर पंचायतों में लावड़, सिवालखास, दौराला, किठौर, शाहजहांपुर, हर्रा और खिवाई के अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित इन नगर निकायों के महापौर और अध्यक्ष पद की कुर्सी पाने के लिए महिलाओं के बीच खासी होड़ है। इन नगर निकायों में गौर करें तो नामांकन पत्रों की जांच के बाद 124 महिलाएं मैदान में हैं। इनमें नगर निगम के महापौर पद पर 8, नगर पालिका सरधना में अध्यक्ष पद पर 12 महिलाएं मैदान में है। जबकि नगर पंचायतों की यदि बात करें तो अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा दौराला में 23, शाहजहांपुर में 19, खिवाई और सिवालखास में 15-15, हर्रा में 13, किठौर में 10 और लावड़ में 9 महिला प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन

पतियों ने संभाली हुई है कमान
इन नगर पंचायतों में शाहजहांपुर, खिवाई, सिवालखास, हर्रा, किठौर पूरी तरह मुस्लिम बहुल नगर पंचायत हैं, जबकि लावड़ और दौराला मिश्रित आबादी वाली हैं तो नगर पालिका सरधना और नगर निगम मेरठ मिश्रित आबादी की हैं। इन सभी निकायों में चुनाव की पूरी कमान इनके पतियों ने संभाल रखी है। नामांकन की व्यवस्था से लेकर अब आने वाले दिनों में प्रचार की तैयारी में महिलाओं के पति जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम प्रत्याशियों के पति करेंगे प्रचार
मुस्लिम महिला प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब प्रचार की पूरी कमान उनके पतियों के हाथ में होगी। ये महिला प्रत्याशी प्रचार में मुश्किल ही नजर आएंगी। यहां तक कि प्रचार में लगने वाले बैनर, होर्डिंग और पोस्टर आदि पर भी महिला प्रत्याशियों के सिर्फ नाम होंगे और फोटो पतियों की होगी।

जीत के बाद कैसे चलाएंगी बोर्ड
जिन नगर पंचायतों में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित हुई हैं, उनके बड़ा सवाल चुनाव बाद गठित बोर्ड के संचालन को लेकर उठना शुरू हो गया है। नगर पंचायतों का बुद्धिजीवी वर्ग इस बात को लेकर चिंतित है कि जब प्रचार से ये महिला प्रत्याशी दूर हैं तो नगर निकाय के निर्वाचित बोर्ड की बैठक को ये कैसे संचालित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed