{"_id":"5a0218964f1c1b69678b9e7f","slug":"161510086806-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे के ब्लॉक से दो ट्रेन रद्द, कई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे के ब्लॉक से दो ट्रेन रद्द, कई प्रभावित
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ घंटे के ब्लॉक से दो ट्रेनें रद्द ,दर्जनों प्रभावित
मेरठ। मुजफ्फरनगर -देवबंद रेल मार्ग के बीच चल रहे अंडर पास निर्माण के चलते आठ घंटे का ब्लॉक लिया गया। जिसके चलते दो ट्रेनें रद्द कर दी गई जबकि दर्जनों प्रभावित रही। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के अनुसार देवबंद और मुजफ्फरनगर के बीच अंडर पास निर्माण चल रहा है। वजह से स्थानीय इंजीनियरिंग सेक्शन ने रेलवे से इस रेल लाइन पर दोपहर 12 से तीन और शाम को पांच से 10 बजे तक कुल आठ घंटे का ब्लॉक लिया था। इसके चलते रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली अंबाला और हरिद्वार पैसेंजर दो ट्रेनें रद्द कर दी थी। इसके अलावा ब्लॉक अवधि के दौरान एक दर्जन गाड़ियों को बीच रास्ते में दूसरे स्टेशनों पर रोक लिया गया था। जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सिटी स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को जब इन ट्रेनों के रद्द और लेट होने का पता चला तो कई यात्री वापस लौट गए जबकि कु छ ने अपना सफर ही टाल दिया।