{"_id":"59a9c6184f1c1b1b278b4dc9","slug":"161504298520-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडागर्दी करने वाले भाजपाइयों को वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंडागर्दी करने वाले भाजपाइयों को वीडियो वायरल
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
किनौनी चीनी मिल के ठेकों को लेकर सरेआम गुंडागर्दी करने वाले भाजपा नेता उमेश गुर्जर और किनौनी के पूर्व प्रधान अमित गुर्जर समेत उनके साथियों का शुक्रवार को ऑडियो वायरल हो गया। जिसमें वे जाट समुदाय के लोगों को गालीगलौज करते दिख रहे हैं। पुलिस के बारे में भी अपशब्द कहे हैं। इस ऑडियो को सुनकर एसएसपी ने आरोपियों पर एक और केस दर्ज कराने के लिए कहा है।
किनौनी चीनी मिल में एक सप्ताह पहले भाजपा नेता उमेश गुर्जर और पूर्व प्रधान अमित गुर्जर समेत दर्जन भर लोगों ने पहुंचकर यूनिट हेड केपी सिंह को धमकी दी थी। आरोप था कि मिल का गेट नहीं खोलने पर आरोपियों ने गोली चलाई और धमकी दी कि ठेके अब जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर गुर्जर के कहने पर होंगे। फुटेज सौंपकर केपी सिंह ने रोहटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि इस मामले में आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों का शुक्रवार को ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें आरोपी मिल अफसरों को भुगतने, जाट समुदाय के लोगों पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपियों ने स्थानीय पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों तक के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।
ऑडियो सुनकर कराया केस
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि एलआईयू से ऑडियो मंगवाकर सुनी है। आरोपी माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार दबिश दी गई। किसी भी हालात में आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा। उनके खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सुबूत हैं।
विज्ञापन
घटना वाले दिन का है ऑडियो
पुलिस के मुताबिक यह ऑडियो वारदात वाले दिन का है। जिसमें आरोपी खुलेआम हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। इससे साफ है कि शुगर मिल में बड़ी घटना हो सकती है। मिल में ठेकों को लेकर पहले भी कई हत्याएं हो चुकी हैं। ऑडियो में आरोपी बोल रहे हैं कि मिल में सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष की चलेगी।
समझौते का दबाव
इस मामले में पांच दिन से मिल अफसरों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इसमें कई भाजपा नेता भी शामिल हैं। एसओ रोहटा रविंद्र पंत का कहना है किसी भी हालत में पुलिस दबाव नहीं बनाने देगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।