{"_id":"59a9c5344f1c1b57738b4b95","slug":"161504298292-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की नमाज से पहले शहर चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की नमाज से पहले शहर चकाचक
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। ईद की नमाज से पहले नगर निगम ने शहर को चकाचक करने के लिए शुक्रवार रात में सफाई कर्मचारियों की टीम उतार दी है। देर शाम से ही टीम सफाई में जुट गई। हालांकि बारिश के कारण सफाई व्यवस्था में दिक्कत आई।
नगर निगम प्रशासन ने सफाई निरीक्षक और सफाई कर्मचारियों को मुस्लिम बाहुल्य इलाके और मुस्लिम धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई के निर्देश दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवरसेन का कहना है कि ईद पर सफाई के लिए कर्मचारियों की दो टीम लगाई गई हैं। इनमें से एक टीम शुक्रवार रात सफाई का कार्य करेगी, जबकि दूसरी टीम शनिवार को दिनभर व्यवस्था संभालेगी। मुस्लिम इलाकों में पशुओं के अवशेष से बदबू न हो इसके लिए लगातार सफाई होती रहेगी। दिल्ली रोड स्थित ईदगाह और अन्य मस्जिदों के आसपास चूना और रंगोली सजाई जाएगी। उधर, नगरायुक्त का कहना है कि जलकल विभाग को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।