{"_id":"5980e7424f1c1b61198b462a","slug":"161501620034-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीएसएनएल से सर्विसटैक्स वापिस लेना है तो जीएसटीएन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल से सर्विसटैक्स वापिस लेना है तो जीएसटीएन अनिवार्य
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आयकर भरने वाले व्यापारियों को बीएसएनएल से सर्विस टैक्स रिवर्स कराने के लिए जीएसटी नंबर देना होगा। इसके लिए बीएसएनएल लैंडलाइन और पोस्टपेड ग्राहकों को मैसेज भेजकर अलर्ट कर रहा है।
बीएसएनएल अधिकारियों के मुताबिक इनकम टैक्स भरने वाले व्यापारियों को बीएसएनएल कार्यालय में जीएसटी नंबर अपडेट कराना होगा। इसके बाद ही उपभोक्ता विभाग द्वारा लिए जा रहे 18 प्रतिशत जीएसटी को रिवर्स करा सकेंगे। ग्राहकों को इनकम टैक्स रिटर्न भरने के बाद यह पैसा वापस मिल जाएगा। वहीं जीएसटी नंबर अपडेट के लिए व्यापारी विभाग के चक्कर लगा रहे है। व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने बताया कि 30 जुलाई को उनके फोन पर जीएसटी नंबर अपडेट के लिए विभाग के टेलीकॉम रैवेन्यू विभाग से मैसेज आया। वह कैंट स्थित बीएसएनएल कार्यालय के चक्कर काट रहे है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। लैंडलाइन और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए आधार कार्ड लिंक कराने के निर्देश भी विभाग की ओर से जारी हो चुके हैं। इसके लिए ग्राहकों को तेजगढ़ी चौराहा स्थित बीएसएनएल कार्यालय में आधार कार्ड लिंक कराने पड़ रहे हैं। कैंट और ब्रह्मपुरी स्थित कार्यालय में यह सुविधा उपलब्ध न होने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में टेलीकॉम रेवेन्यू अधिकारी संजीव बालियान का कहना है कि यदि उपभोक्ता जीएसटी नंबर अपडेट नहीं कराता है तो उसको विभाग की ओर से रिवर्स पैसा नहीं मिल पाएगा। ग्राहकों को नंबर अपडेट में विभाग की ओर से दिक्कत आ रही है तो उसके लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
खास बात
- इनकम टैक्स भरने वाले व्यापारियों को मैसेज भेजकर कर रहा बीएसएनएल अलर्ट