फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16 Professional exams, Admit card uploaded to website

16 से प्रोफेशनल परीक्षाएं, एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड

Sun, 15 Jan 2017 03:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sun, 15 Jan 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
16 Professional exams, Admit card uploaded to website
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सीसीएसयू की प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू हो रही हैं। विवि ने परीक्षा सेंटर के अलावा सुपरिटेंडेंट की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में 44 सीनियर सुपरिटेंडेंट बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड हो गए हैं। ट्रेडिशनल कोर्स में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 जनवरी से चल रही हैं।

विज्ञापन


प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा शुरू होते ही मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में परीक्षामय माहौल हो जाएगा। राजकीय और एडेड कॉलेजों के अलावा निजी कॉलेजों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर और शाम की पाली में परीक्षाएं कराई जा रही हैं। प्रोफेशनल कोर्स में बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, एमजेएमसी, एलएलबी, बीए एलएलबी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी आदि कोर्स शामिल हैं। एक दर्जन से अधिक कोर्सेज की परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होगी। विवि ने तैयारी पूरी कर ली है। एडमिट कार्ड वेबसाइट www.ccsuweb.in पर एडमिट कार्ड लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड के दौरान समस्या न आए इसके लिए शनिवार को छुट्टी में भी 309 कमरा नंबर में कंपनी के लोगों ने काम किया। रविवार को भी यह कमरा खुला रहेगा। छात्र अपने शिकायत दूर कर सकते हैं। कॉलेजों में अब क्लास के साथ-साथ परीक्षाएं भी होंगी। विवि ने छूटे प्रैक्टिकल देने का मौका भी छात्रों को दिया है। इस बारे में जानकारी के लिए वेबसाइट पर सर्कुलर अपलोड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed