फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16 employees of UP 112 will be honored

गणतंत्र दिवस पर यूपी 112 के 16 कर्मचारियों का होगा सम्मान

Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
16 employees of UP 112 will be honored
मेरठ। लॉकडाउन में जरूरतमंदों को मदद पहुंचाना रहा या फिर कानून व्यवस्था में सहयोग करना, यूपी 112 ने हर स्थिति में बेहतर कार्य कर खुद को साबित किया है। जनपद स्तर पर ऐसे 16 कर्मचारी सामने आए हैं, जिन्होंने विभाग की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया है। इनको गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चयनित कर्मचारियाें में मुख्य आरक्षी जसवंत सिंह, रूपेंद्र सिंह, चमन सिंह, हरेंद्र सिंह, यूनुस अहमद के अलावा आरक्षी अजय कुमार, पवन कुमार, प्रशांत कुमार, आकाश कुमार, मनवीर कुमार, होमगार्ड मनीराम, रविन्द्र कुमार, दुष्यंत कुमार, रामभरोसे शामिल हैं। जनपद की पीआरवी 0559 और 3790 ने सर्वाधिक इवेंट प्राप्त होने के बाद भी बेहद कम समय (5:51 मिनट) में घटनास्थल पर पहुंचकर मदद पहुंचाने में सफलता प्राप्त की है। यूपी 112 के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के सभी 16 कर्मी गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगे। निश्चित तौर पर यूपी 112 पुलिस सिंह में अहम भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed