{"_id":"5d17ce348ebc3e3cf10ead86","slug":"156184118310-meerut-news1","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ के लिए कोर्ट की शरण लेगा प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसाफ के लिए कोर्ट की शरण लेगा प्रेमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसाफ के लिए कोर्ट की शरण लेगा प्रेमी
कंकरखेड़ा (मेरठ)। रिसॉर्ट में प्रेमी युगल को बंधक बनाकर पीटने के मामले में प्रेमी को पुलिस से इंसाफ नहीं मिला। पुलिस ने मामले में कोई तहरीर न आने की बात कहकर भले ही पल्ला झाड़ लिया हो। लेकिन युवक का कहना है कि वह कोर्ट की शरण लेगा और अपनी पत्नी को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराएगा।
लुधियाना निवासी एक युवक का मलियाना फाटक निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने परिजनों की बिना सहमति के दो माह पूर्व कोर्ट में शादी कर ली थी। फिलहाल युवक युवती के साथ लुधियाना में रहा था। वहीं, परिजनों ने लड़की से बातचीत होने पर उसे रीति-रिवाज के अनुसार घर से विदा करने का भरोसा देकर शुक्रवार को नेशनल हाईवे स्थित एक रिसॉर्ट में बुलाया था। आरोप है कि जहां पर दोनों के पहुंचने पर लड़की के हथियारबंद परिजनों ने दोनों को बंधक बनाकर पीटा था और बाद में कोरे कागज पर साइन कराकर लड़की को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि पुलिस ने भी प्रेमी युगल की मदद नहीं की थी। इस मामले में परतापुर पुलिस का कहना है कि मामले में युवक ने कोई तहरीर नहीं दी है। जबकि युवक का कहना है कि उसने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने तहरीर नहीं ली और फटकार कर भगा दिया। युवक का कहना है कि वह पंजाब हाईकोर्ट में सोमवार को आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देगा।