फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लूट का विरोध करने पर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

लूट का विरोध करने पर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार
लूट का विरोध करने पर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


मेरठ। मेजर ध्यानचंद नगर कॉलोनी स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के कोरियर ऑफिस में दो माह पहले हुई चौकीदार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। लूट का विरोध करने पर ऑफिस के पूर्व कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट और हत्या को अंजाम दिया था। ब्रह्मपुरी पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटी हुई रकम और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद किया।
एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने पुलिस लाइन में शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल की रात मेजर ध्यानचंद नगर कॉलोनी स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के कोरियर ऑफिस में गार्ड सतपाल पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी शिवपुरम की हत्या कर दी गई थी। ऑफिस की दीवार में कुंबल कर दो लाख 66 हजार रुपये, तीन मोबाइल फोन लूट लिए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि लूट के विरोध में गार्ड की हत्या की गई है। घटना के खुलासे के लिए ब्रह्मपुरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया। सीसीटीवी और जांच पड़ताल में सामने आया कि ऑफिस के पूर्व कर्मचारी रोहित ने घटना को अंजाम दिया है। शुक्र वार रात इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने रोहित जाटव पुत्र प्रताप निवासी ग्राम जलालपुर थाना इंचौली, जसवीर सैनी पुत्र केशव राम निवासी ग्राम उलखपुर थाना इंचौली, शाहरुख पुत्र अख्तर निवासी उलखपुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक हथौड़ा, एक छैनी, लूटे गए तीन मोबाइल, बाइक व लूट की धनराशि के एक लाख 11 हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

40 दिन की थी रोहित ने नौकरी
सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि रोहित ने इस ऑफिस में 40 दिन तक नौकरी की थी। रोहित को पता था कि यहां प्रत्येक दिन डेढ़ लाख कैश आता है। शनिवार को कैश नहीं जमता होता और दो दिन का कैश हो जाता है। 14 अप्रैल को भी इन तीनों ने लूट की प्लानिंग बनाई थी, लेकिन उस दिन गार्ड सतपाल का बेटा रात में ड्यूटी पर था। इसके बाद तीनों चले गए थे। रोहित पर कर्जा है। कर्ज के पैसे देने के लिए लूट की योजना बनाई थी। रोहित ने जसवीर और शाहरुख को भी शामिल कर लिया। रोहित को पता था कि एक दीवार की तरफ से कुंबल करेंगे तो पता नहीं चलेगा, लेकिन जब पैसा कब्जाया तभी गार्ड सतपाल अंदर आ गया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed