फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हाउस टैक्स के खेल में दोषियों पर होगी कार्रवाई

हाउस टैक्स के खेल में दोषियों पर होगी कार्रवाई

Sun, 30 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स के खेल में दोषियों पर होगी कार्रवाई
हाउस टैक्स के खेल में दोषियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


मेरठ। नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग में भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने पर निगम प्रशासन ने होटल हारमनी का पूरा रिकार्ड तलब कर लिया है। अपर नगरायुक्त ने जांच बैठाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

नगर निगम आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वहीं हाउस टैक्स विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नगर निगम को नुकसान पहुंचाने में लगे हैं। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने शहर की एक कामर्शियल संपत्ति के हाउस टैक्स में हुए खेल को उजागर किया। इसमें होटल हारमनी के वार्षिक मूल्यांकन में भी गड़बड़झाला सामने आया। तत्कालीन होटल मालिक पर 2018 में निगम का 13,86,340 रुपये बकाया हाउस टैक्स था। जिसका खुलासा नगर निगम ने होटल के मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा करके सार्वजनिक किया था, लेकिन हाउस टैक्स बिल जमा करते समय सबकुछ बदल गया। इस बिल के अनुरूप हाउस टैक्स के नाम पर निगम खजाने में केवल 7,41,525.89 रुपये जमा कराए गए। अब मामला उजागर होने पर नगर निगम के हाउस टैक्स विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को अपर नगरायुक्त ने इस मामले का पूरा संज्ञान लेते हुए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को पत्र भेजकर पूरा रिकार्ड मांगा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार संबंधित लिपिक और अधिकारी रिकार्ड खंगाले में जुटे हुए हैं। उधर, अपर नगरायुक्त अमित सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed