{"_id":"5d17cd3b8ebc3e3ca568bef1","slug":"156184093413-meerut-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीना में तालाब से कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीना में तालाब से कब्जा हटवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब से कब्जा हटवाया
मवाना। सीना गांव में गंदे पानी की तालाब में निकासी को लेकर चल रहे विवाद को निपटने के बाद शनिवार को तहसील टीम ने तालाब से कब्जा हटवाया। जेसीबी की मदद से तालाब की साफ सफाई कराने के साथ-साथ उसके सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करा दिया है।
बताते चले कि सीना गांव में विधायक निधि से सड़क बनने के बाद तालाब में गंदे पानी की निकासी को लेकर नाली बनाई जा रही थी। जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे। जिस कारण गंदे पानी की निकासी न होने से कुछ परिवार परेशान थे। उन्होंने इस मामले में हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक से शिकायत की। विधायक ने दोनों पक्षों को बैठाकर मामले का निपटारा कराया और शुक्रवार को गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। शनिवार को तहसीदार अशोक कुमार गुप्ता के निर्देश पर टीम गांव पहुंची और जेसीबी की मदद से तालाब पर हो रहा कब्जा हटवाया। तहसीलदार अशोक गुप्ता ने बताया कि तालाब की साफ सफाई का कार्य चल रहा है। सौंदर्यीकरण भी कराया जायेगा।