फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महापंचायत में प्रस्तावित डंपिग ग्राउंड बनाए जाने के विरोध

महापंचायत में प्रस्तावित डंपिग ग्राउंड बनाए जाने के विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
महापंचायत में प्रस्तावित डंपिग ग्राउंड बनाए जाने के विरोध
महापंचायत में प्रस्तावित डंपिग ग्राउंड बनाए जाने का विरोध
विज्ञापन


मुरादनगर। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा मोरटा गांव में प्रस्तावित डंपिग ग्राउंड का लोगों ने विरोध किया। बुधवार को लोगों ने महापंचायत का आयोजन किया। निर्णय लिया गया कि उक्त स्थान पर किसी भी कीमत पर डंपिग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा।
बुधवार को मोरटा गांव में महापंचायत का आयोजन किया। पंचायत में शाहपुर गांव के पूर्व प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में पिछले दिनों मोरटा गांव स्थित खसरा नंबर 602 में डंपिग ग्राउंड बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिस स्थान पर डंपिग ग्राउंड प्रस्तावित हुआ है उसके आसपास मोरटा, बहादुरपुर, शाहपुर, भिक्कनपुर आदि गांव का रास्ता है और उक्त स्थान के पास स्थित स्कूल में गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। यदि डंपिग ग्राउंड बना तो गांवों में संक्रमण बीमारी फैलने का खतरा रहेगा। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि उक्त स्थान पर डंपिग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। विरोध में ग्रामीण आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व केबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी और पूर्व सांसद केसी त्यागी को इसके बारे में ग्रामीणों ने अवगत कराया है। राकेश कुमार, बॉबी त्यागी, राजसिंह, डॉ. प्रवीन त्यागी, दिनेश कुमार, सलेक, अशोक त्यागी, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
मादक पदार्थों के विरोध में निकाली रैली
मोदीनगर। मादक पदार्थ निषधे दिवस के अवसर पर बुधवार को स्कूूली छात्रों ने रैली निकालकर लोगों का जागरूक किया। रैलियों में छात्रों ने नारों व नुक्कड़ नाटकों द्वारा लोगों से नशीले पदार्थों का त्याग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइवे स्थित मोदी इंटर कॉलेज की 35वीं एनसीसी बटालियन के छात्रों ने एक रैली निकली। रैली में एनसीसी छात्रों ने हाथों में बैनर व प्ले कार्ड्स के द्वारा लोगों से नशे का सेवन न करने की अपील की। एनसीसी अधिकारी प्रदीप जैनर के नेतृत्व में कॉलेज के परिसर से शुरू होकर नगर का चक्कर लगाते हुए कॉलेज में आकर समाप्त हुई। इस दौरान केसर सिंह, डॉ. मुकेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा कस्बा पतला स्थित डीजीआर स्कूल के छात्रों ने भी नशा मुक्ति को लेकर एक रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान छात्रों ने धौलड़ी पर मार्ग पर मार्च करके नशा न करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed