{"_id":"5d1288288ebc3e3c8a2fb5fe","slug":"156149557412-meerut-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के फोटो खींचते मनचले दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के फोटो खींचते मनचले दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं के फोटो खींचते मनचले दबोचा
- फोटो फेसबुक पर अपलोड कर लिखता था अश्लील कमेंट
मेरठ।
आरजी कॉलेज के सामने मंगलवार को छात्राओं के फोटो खींचते एक मनचले को लोगों ने दबोच लिया। उसे पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित छात्रा के अनुसार, आरोपी फोटो को फेसबुक पर अपलोड कर अश्लील कमेंट लिखता है। पुलिस ने छात्रा के भाई से तहरीर लेकर केस दर्ज कर किया है।
कोतवाली थानाक्षेत्र के बुढ़ाना गेट निवासी एक युवती आरजी कॉलेज से लौट रही थी। कॉलेज के सामने एक युवक उसके फोटो खींच रहा था। मौके पर मौजूद छात्रा के भाई ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया। आरोपी के मोबाइल में कई छात्राओं के फोटो मिले। आरोपी ने बताया है कि वह सिर्फ छात्राओं के फोटो खींचता था। वहीं पीड़ित छात्रा का कहना है कि उसने पहले भी उसके फोटो खींचे हैं। उन फोटों को वायरल करने की धमकी दे रहा था। आरोपी अक्सर कॉलेज के बाहर घूमता रहता है।
आरोपी के दूसरे समुदाय के होने की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने भी आरोपी को पीटा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी फैज पुत्र नफीस निवासी इंदिरा चौक कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मोबाइल की भी जांच की। इंस्पेक्टर लालकुर्ती दिलीप सिंह ने बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करेंगे।