फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुठभेड़ में 25000 के इनामी बदमाश को लगी गोली

मुठभेड़ में 25000 के इनामी बदमाश को लगी गोली

Wed, 26 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25000 के इनामी बदमाश को लगी गोली
मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक मामलों में वांछित बदमाश पर था 25 हजार का इनाम
मवाना।
कूड़ी कमालपुर की गंगनहर पटरी पर चेकिंग के दौरान मवाना पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश का उपचार कराने के बाद जेल भेज दिया।
सीओ मवाना यूएन मिश्रा के मुताबिक, इंस्पेक्टर मवाना विनय कुमार पुलिस टीम के साथ कूड़ी कमालपुर गंगनहर के पास चेकिंग कर रहे थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंनेे स्कूटी भगा दी। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में परीक्षितगढ़ के गांव सौंदत निवासी आसिफ पुत्र नूर हसन के पैर में गोली लग गई। वहीं उसका साथी भाग गया। पुलिस ने बदमाश से एक स्कूटी, एक तमंचा 315, एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गोकशी, गैंगस्टर, दुष्कर्म आदि मामलों में वांछित बदमाश पर 25 हजार का इनाम था। मौके पर सीओ मवाना यूएन मिश्रा भी पहुंचे और दूसरे बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग की। सीओ यूएन मिश्रा का कहना है कि बदमाश कई मामलों में वांछित था। साथी के बारे में पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया है। जल्द ही उसका साथी भी गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन

पुलिस ने 25 हजार का इनामी दबोचा
दौराला। मटौर-बड़कली मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोका तो युवक भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। पकड़े गए बदमाश की पहचान पुलिस ने बफावत निवासी सुमित के रूप में की। उस पर 25 हजार का इनाम है। पुलिस को उनके पास से एक स्पलेंडर, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि सुमित पर कंकरखेड़ा थाने से लूट के तीन मामले दर्ज हैं। कई थानों में उस पर मुकदमें दर्ज हैं। घायल सुमित का दौराला सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है। मुठभेड़ में उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed