फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   25 साल से कम उम्र प्रशिक्षकों की नहीं होगी तैनाती

25 साल से कम उम्र प्रशिक्षकों की नहीं होगी तैनाती

Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
25 साल से कम उम्र प्रशिक्षकों की नहीं होगी तैनाती
25 साल से कम उम्र के प्रशिक्षकों की नहीं होगी तैनाती
विज्ञापन

- स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंशकालिक प्रशिक्षकों की भर्ती के लिये नई गाइडलाइन जारी
- ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय वाले खिलाड़ी भी नहीं होंगे पात्र


अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्टेडियम में अंशकालिक प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए उम्र की सीमा तय कर दी गई है। अब पूरे प्रदेश के स्पोर्ट्स स्टेडियमों में 25 साल से कम उम्र के प्रशिक्षकों की तैनाती नहीं होगी। पिछले सत्र 2018-19 तक 25 साल से कम उम्र तक के प्रशिक्षक रखे गए हैं, लेकिन प्रशिक्षकों की शिकायत और बालिका वर्ग की खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले सत्र 2018-19 के 16 अंशकालिक प्रशिक्षकों का अनुबंध समाप्त हो गया। नया सत्र एक अप्रैल से शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक अंशकालिक प्रशिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। हालांकि जिले से प्रशिक्षकों की तैनाती के लिए 50 से ज्यादा आवेदन लखनऊ भेजे गये हैं। जिनमें प्रशिक्षकों का लखनऊ में ट्रॉयल भी हो गया है। लेकिन अभी चयनित सूची का इंतजार है। खेल निदेशालय लखनऊ से नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें अंशकालिक प्रशिक्षक की उम्र 25 वर्ष से कम न हो। जबकि अधिकतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में तैनात उपक्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया खेल प्रशिक्षकों में परिपक्वता बेहद जरूरी है। अभिभावक अपने बच्चों को हमारे भरोसे स्टेडियम में छोड़कर जाते हैं। ऐसे में खेल के साथ खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी कोच की ही है। 25 साल से अधिक उम्र के प्रशिक्षकों की तैनाती से खेलों में सुधार होगा। इसके अलावा प्रशिक्षक का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स का 10 महीने का डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्राप्त या तीन बार राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग होना जरूरी है। नई गाइडलाइन जारी के अनुसार पिछले सत्र के तीन अंशकालिक कोच आवेदन ही नहीं कर पाए। अभी तक अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का चयन खेल प्रशिक्षकों के लिये होता रहा है। जबकि 25 वर्ष से कम उम्र वाले खिलाड़ी स्टेडियमों में अंशकालिक प्रशिक्षक पदों पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


फैसला स्वागत योग्य
खेल निदेशालय से जारी गाइडलाइन स्वागत योग्य है, 25 वर्ष से अधिक उम्र और एनआईएस सर्टिफिकेट होना दोनों बेहद महत्वपूर्ण निर्देश हैं। विभिन्न खेलों के 16 प्रशिक्षकों का चयन होगा। खिलाड़ियों को सही शिक्षा और सही प्रशिक्षण ही हमारी प्राथमिकता है। - आले हैदर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed