फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिक्षक ने स्कूल को बना दिया गोदाम, कैसे पढ़ेंगे बच्चे

शिक्षक ने स्कूल को बना दिया गोदाम, कैसे पढ़ेंगे बच्चे

Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने स्कूल को बना दिया गोदाम, कैसे पढ़ेंगे बच्चे
शिक्षक ने स्कूल को बना दिया गोदाम, कैसे पढ़ेंगे बच्चे
विज्ञापन

पूर्वा अहिरान प्राथमिक विद्यालय परिसर में डाल दी निर्माण सामग्री
मेरठ। पूर्वा अहिरान स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर को बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक ने गोदाम बना दिया। मंगलवार को स्कूल खुला तो परिसर में गंदगी मिली।
शासनादेश के मुताबिक मंगलवार से बेसिक शिक्षा विभाग के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय खुलने थे। शिक्षकों को अपनी मौजूदगी में स्कूलों की साफ सफाई करानी थी। शहर के बीच पूर्वा अहिरान स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में सफाई नहीं हो सकी। हेडमास्टर सुधीर कुमार ने बताया कि निर्माण सामग्री सरकारी नहीं बल्कि शहर स्थित वेदवाड़ा प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षक की है। स्कूल के पड़ोस में ही इनके आवास का निर्माण चल रहा है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी जाएगी। इस संबंध में नगर शिक्षा अधिकारी एसके गिरी का कहना है कि सरकारी स्कूल परिसर में किसी भी व्यक्ति को निर्माण सामग्री डालने का अधिकार नहीं है। इसे जल्द उठवाया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में हुई सफाई
मेरठ। यूपी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालय सफाई के लिए मंगलवार से खुल गए। स्वच्छ और सुंदर स्कूल अभियान के तहत स्कूलों की सफाई की गई। दरअसल, मुख्यमंत्री के निर्देश यह हैं कि विद्यालय खोलकर वहां साफ-सफाई कराई जाए, जिससे एक जुलाई को बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें स्वच्छ वातावरण मिले। इसके लिए 30 जून तक स्कूलों की साफ-सफाई करनी होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि विद्यालयों में साफ-सफाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलापुर सनबीम इंटर कालेज , आरजी इंटर कालेज राली चौहान , जनहितकारी इंटर कालेज छिलौरा में प्रदेश सरकार के आदेश का पालन करते हुए कॉलेज के प्रबंधक एवं टीचर ने कॉलेज पहुंचकर पूरे कॉलेज मे झाडू मारते हुए पानी का छिडकाव भी किया। रजपुरा ब्लाक के गांव आरजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरूण त्यागी, टीचर रचना शर्मा, रचना चौहान, आरती, संदीप कुमार, सुनील शर्मा, धन सिंह आदि ने प्रदेश सरकार के आदेश का पालन करते हुए कॉलेज पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। वही प्रबंधक ने बताया कि वह छिलौरा जनहित कारी इंटर कॉलेज का भी प्रबंधक है। जिसमे समय से ही सफाई अभियान चलाते हुए शिक्षको के साथ सफाई कराई। वही दूसरी ओर सनबीम इंटर कालेज के प्रबंधक तैय्यब अली एवं शिक्षिका चित्रा ने सफाई अभियान के तहत झाडू मारने के बाद पानी का छिडकाव करते हुए कालेज की सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed