फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हर्रा नाला निर्माण विवाद में जांच करने पहुंचे एसडीएम

हर्रा नाला निर्माण विवाद में जांच करने पहुंचे एसडीएम

Wed, 26 Jun 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
हर्रा नाला निर्माण विवाद में जांच करने पहुंचे एसडीएम
हर्रा नाला निर्माण विवाद में जांच करने पहुंचे एसडीएम
विज्ञापन

सरूरपुर। नगर पंचायत हर्रा कस्बे में जल निकासी के लिए हो रहे नाला निर्माण पर दो पक्ष आमने-सामने हैं। जिसके चलते दोनों पक्ष तहसील पर प्रदर्शन कर चुके हैं। जिसको देखते हुए मंगलवार को एसडीएम सरधना ने मौके पर जाकर जांच की और दोनों पक्षों की मांग सुनी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई निर्णय नहीं निकल सका।

जानकारी हो कि कस्बा हर्रा से जल निकासी नहीं होने के चलते मुख्य रास्तों पर पानी भरा हुआ है। अधिकता के चलते पानी अब खेतों में भरने लगा है। दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न है और नष्ट होने की कगार पर है। पानी की निकासी के लिए नगर पंचायत की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण का एक पक्ष विरोध कर रहा है तो दूसरा पक्ष बनवाने के पक्ष में है। दोनों ही पक्ष अपनी मांग रखते हुए सरधना तहसील पर प्रदर्शन कर चुके हैं। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद बड़ता जा रहा है। जिसमें एक पक्ष नाला बनने पर रास्ता छोटा होने की बात करते हुए नाला नहीं बनना देना चाहता है तो दूसरा पक्ष का कहा है कि कुछ सरकारी जमीन पर लोगों का कब्जा है नाला उसी भूमि में से बनना है। जिसके चलते वह लोग नाला नहीं बनने दे रहे हैं। एसडीएम सरधना ने तहसील टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और दोनों पक्षों की बात सुनी। पर खबर लिखे जाने तक कोई निर्णय नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed