फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बदमाशों से भिड़ा सराफ, तमंचा-बाइक छोड़कर भागे

बदमाशों से भिड़ा सराफ, तमंचा-बाइक छोड़कर भागे

Wed, 26 Jun 2019 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों से भिड़ा सराफ, तमंचा-बाइक छोड़कर भागे
बदमाशों से भिड़ा सराफ, तमंचा-बाइक छोड़कर भागे
विज्ञापन

सरधना। अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट मंगलवार को पांडुशिला रोड स्थित ज्वैलर्स की दुकान पर बदमाशों ने दिनदहाडे़ लूटपाट की कोशिश की, लेकिन सराफ बदमाशों से भिड़ गया। यह देख बदमाश घबरा गए और तमंचा, बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी राजकुमार पुत्र भोपाल सिंह की अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट पांडुशिला रोड पर मुकुल ज्वैलर्स के नाम से दुकान हैं। वह मेरठ से ही प्रतिदिन आते-जाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश ग्राहक बनकर आए। सभी की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच थी। उन्होंने राजकुमार से झुमकी दिखाने के लिए कहा, जैसे ही राजकुमार ने पीछे मुड़कर लॉकर से झुुमकी निकाली तो बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और लूटपाट की कोशिश की। तभी राजकुमार ने साहस दिखाते हुए तमंचा पकड़ लिया और बदमाश से भिड़ गए। सराफ ने शोर मचा दिया। यह देख बदमाश तमंचा और बाइक मौके पर ही छोड़कर बिनौली रोड की तरफ पैदल भाग निकले। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक व तमंचा कब्जे में ले लिया। पुलिस और अन्य लोगों ने बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में कार्यवाहक एसओ अमित कुमार का कहना है कि जो बाइक घटनास्थल पर मिली है, उसके आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed