फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15 जुलाई तक हो पुस्तक, ड्रेस का वितरण : बीएसए

15 जुलाई तक हो पुस्तक, ड्रेस का वितरण : बीएसए

Wed, 26 Jun 2019 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
15 जुलाई तक हो पुस्तक, ड्रेस का वितरण : बीएसए
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के सभागार में मंगलवार को सरधना ब्लॉक संसाधन केंद्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीएसए सतेंद्र ढाका ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर 25 से 30 जून तक विद्यालय में साफ-सफाई के साथ रंगाई पुताई कराई जाए। 15 जुलाई तक किताबें, ड्रेस का सत प्रतिशत वितरण हो सके। उन्होंने बताया कि शासन के द्वारा नये शिक्षा सत्र के लिये कुछ आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। जिसमें 22 बिंदुओं पर फोकस करते हुए प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा को कैसे बेहतर बनाया जाये उस पर चर्चा की गई। तीस जून से पहले ही बच्चों की यूनिफार्म का वितरण का कार्य पूरा किया जाना है। शिक्षकों से कहा कि विद्यालय के समय खंड शिक्षा कार्यालय पर न आये। छात्र एवं छात्रों की सत प्रतिशत उपस्थित हो उस पर ध्यान दिया जाए वहीं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था अति आवश्यक है। संचालन खंड शिक्षा अधिकारी सरधना लक्ष्मीकांत ने किया। इस दौरान शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed