फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा

महिला की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा

Tue, 25 Jun 2019 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
महिला की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा
महिला की गिरफ्तारी के लिए थाना घेरा
विज्ञापन

दौराला। ग्राम मवीमीरा के एक परिवार ने पुत्रवधू पर अवैध संबधों के चलते पति का अपहरण कराकर हत्या कराने की आशंका जताई। उन्होंने पुत्रवधू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को थाने का घेराव किया। इस पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद शांत ही हुए।

मवीमीरा गांव निवासी फिरदोस ने बताया कि उसके बेटे नाजिम की शादी नौ साल पहले हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा निवासी युवती से हुई थी। नाजिम वेल्डिंग का काम करता है, लेकिन उसकी पत्नी परिवार के साथ रहने से खुश नहीं थी। जिस कारण रोज-रोज विवाद रहने लगा। पत्नी की हरकतों से तंग आकर नाजिम उसे लेकर मेरठ स्थित चमन कॉलोनी में आस मोहम्मद के मकान में किराए पर रहने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उनकी पुत्रवधू के किसी से अवैध संबंध हो गए। जिसके चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी ने करीब तीन महीने पहले प्रेमी के साथ मिलकर नाजिम का अपहरण करा दिया था। परिजनों ने आशंका जताई कि बाद में नाजिम की हत्या कर दी तथा खुद प्रेमी के साथ रहने लगी। लापता नाजिम के परिजन एसएसपी से मिले तो उन्होंने दौराला पुलिस को जांचकर कार्रवाई करने का आदेश दिया। पीड़ित मां सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों के साथ दौराला थाने पहुंची। यहां घेराव कर आरोपी पुत्रवधू एवं उसके प्रेमी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ जल्द जांच पूरी कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, एसओ रितेश कुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed