{"_id":"5d1135cf8ebc3e762863d3c9","slug":"15614089572-meerut-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालों में सिल्ट समाई, नहीं हो रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालों में सिल्ट समाई, नहीं हो रही सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालों में सिल्ट समाई, नहीं हो रही सफाई
बरसात के दौरान जलभराव की आशंका से परेशान गंगानगरवासी
शिकायत के बाद भी नगर निगम अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर। मानसून सिर पर है और क्षेत्र के नाले सिल्ट से अटे पड़े हैं। ऐसे में लोग बरसात के दौरान जलभराव की आशंका से परेशान हैं। वहीं नगर निगम के अधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हैं। शिकायत के बाद भी नाला सफाई के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
गंगानगर बी ब्लॉक स्थित आधारशिला स्कूल से लेकर सीएनजी पंप तक नाला सिल्ट से भरा पड़ा है। स्थानीय लोगों की माने तो दो साल से इस नाले की सफाई नहीं हुई है। बदबू में सांस लेना दूभर है। नाले में राजेंद्रपुरम, सी-ब्लाक, ए-ब्लाक, बी-ब्लाक समेत कई इलाकों की नालियों का पानी पहुंचता है। नाले का पानी सीएनजी पंप के पास बड़े नाले में गिरता है। गंदगी व सिल्ट के कारण एक-चौथाई पानी नाले के अंतिम छोर तक नहीं पहुंचता है। लोगों को बारिश के दौरान नाला ओवरफ्लो होने का खतरा सता रहा है। सफाई न होने के कारण नाले की सिल्ट पर पेड़ पौधे तक उग आए हैं। नाले-नालियों में गंदापानी जमा होने से घरों तक में सीलन आ रही है। कई जगह नाले की दीवार टूटने की वजह से सड़क धंसनी शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि निगम के अधिकारी, पार्षद और महापौर को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
नाले में दिखे जहरीले जीव
नाले में कई बार सांप और जहरीले जीव भी दिखाई देते हैं। शाम के बाद नाले के आसपास जाने में भी डर लगता है। शिकायत के बावजूद नगर निगम अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। -सूर्यांश सिंह,
विज्ञापन
बरसात में होता है जलभराव
नाला सिल्ट से भरा है। इस कारण हर साल बरसात में क्षेत्र में जलभराव होता है। पूरे शहर में नाले सफाई की बात कही जा रही है, लेकिन गंगानगर में नहीं हो रही है। -सुनील राठी,
कई साल से नहीं हुई सफाई
नाला साफ हुए कई साल बीत गए हैं। लगातार नाले में कूड़ा जमा हो रहा है। मच्छरों के कारण भी लोग परेशान है। नाले की दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। -अनुज प्रधान
टूटी गई नाले की दीवार
कई जगह पर नाले की दीवार टूटी चुकी है। सड़क नाले में धंसनी शुरू हो गई है। जगह-जगह नाले में घास और पेड़ पौधे उग आए हैं। -प्रदीप गुप्ता, एडवोकेट।
सिल्ट से नाला चोक
सिल्ट के कारण नाला लगभग चोक हो चुका है, लेकिन नाला सफाई को लेकर अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। कई स्थानों पर मेनहोल भी खुले पड़े हैं। -जयपाल सिंह
जल्द शुरू होगी सफाई
हमने नाला सफाई के लिए नगर निगम अधिकारियों से बात की है। उन्होंने इसी सप्ताह नाला सफाई कराने का आश्वासन दिया है। शीघ्र नाला सफाई शुरू हो जाएगी।
-गुलवीर सिंह, पार्षद
सब नालों की हो रही सफाई
नाला सफाई चल रही है। अगर इस नाले की सफाई अभी तक नहीं की गई है तो वाहन डिपो प्रभारी और सफाई इंस्पेक्टर से जवाब तलब किया जाएगा। -डा. गजेन्द्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।