फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ‘बहुत समय दिया जा चुका, अब होगी कार्रवाई’

‘बहुत समय दिया जा चुका, अब होगी कार्रवाई’

Tue, 25 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
‘बहुत समय दिया जा चुका, अब होगी कार्रवाई’
‘बहुत समय दिया जा चुका, अब होगी कार्रवाई’
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि सभी डेयरियां होंगी शहर से बाहर
डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए निगम के पास बचे महज पांच दिन
अंतिम पांच दिन बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी

मेरठ। शहर की डेयरियों पर निगम का शिकंजा बरकरार है। अब निगम के पास केवल पांच दिन बाकी हैं। एक जुलाई को निगम प्रशासन की तरफ से डेयरियों पर कार्रवाई की रिपोर्ट हाईकोर्ट भेजी जाएगी। बताया जा रहा है कि इन अंतिम पांच दिनों में निगम प्रशासन डेयरियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी में है।

शहर में गोबर से गंदगी होने की शिकायत ही हाईकोर्ट पहुंची थी। जिसपर न्यायालय ने नगर निगम को 30 जून तक सभी डेयरियों को शहर से बाहर करने और उसकी रिपोर्ट एक जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हुए हैं। जैसे जैसे न्यायालय की तिथि करीब आ रही है। वैसे वैसे निगम प्रशासन भी सख्ती कर रहा है। महानगर में 2200 डेयरी संचालित हैं। जिनमें 50 हजार पशु पलते हैं। हालांकि अब यह आंकड़ा काफी बदल गया है। दो सप्ताह से चल रही निगम की कार्रवाई के कारण शहर से काफी डेयरियां बंद हो गयी हैं। लेकिन अभी कुछ ऐसे भी डेयरी संचालक हैं जिन्होंने न तो पशुओं को डेयरियों से बाहर किया है और न हीं गोबर को नालों में बहाना बंद किया है। हालांकि अब तक 25 से अधिक डेयरी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जा चुकी हैं। निगम से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम प्रशासन पांच दिन के भीतर बड़े स्तर पर अभियान चलाकर डेयरी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है। इस संबंध में नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान का कहना है कि सभी डेयरी संचालकों को स्वयं डेयरी खाली करने का काफी समय दिया जा चुका है। अब समय नहीं दिया जाएगा, कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed