{"_id":"5d1135c28ebc3e0a9a618122","slug":"156140894414-meerut-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल की दीवार से टकराया सिर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग पूल की दीवार से टकराया सिर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहाते समय स्वीमिंग पूल की दीवार से टकराया सिर, युवक की मौत
किठौर। परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित अवैध स्वीमिंग पूल में सोमवार को दोस्तों के साथ नहाने के दौरान छलांग लगाने पर युवक का सिर पूल की दीवार से टकरा गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की जानकारी पर पूल संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
किठौर में परीक्षितगढ़ मार्ग पर रेंच के पुल के पास माई सिटी होटल के नाम से किठौर निवासी एक व्यक्ति का रेस्टोरेंट है। बताया जाता है की इसी के अंदर होटल मालिक ने अवैध रूप से स्वीमिंग पूल भी बनाया हुआ है। जहां रोजाना सैकड़ों युवक रोजाना नहाने जाते हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम शाम करीब चार बजे कस्बा निवासी 21 वर्षीय दानिश पुत्र मुजाहिद दोस्त सबील व अजीम के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गए गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के दौरान दानिश ने पूल में छलांग लगाई। जिससे उसका सिर पूल की दीवार से टकरा गया। दानिश के सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे पहले कि दोस्त कुछ समझ पाते, दानिश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोस्तों ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। अचानक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हालात को भांपते हुए स्वीमिंग पूल संचालक ताला लगाकर वहां से फरार हो गया। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी ने घटना की जानकारी होने इंकसार किया है। ग्रामीणों के मुताबिक दानिश के परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है। वह एक दुकान पर सुल्समैन था और पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।