फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कटने लगे बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन

कटने लगे बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन

Tue, 25 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
कटने लगे बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन
कटने लगे बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन
विज्ञापन

- गांव के पांच हजार और शहर के दस हजार और इससे ऊपर के उपभोक्ताओं पर गिर रही गाज
- पांच लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं पर 300 करोड़ से ज्यादा है निगम का बकाया
- टीजी-2 को दी गई है बिजलीघरों को क्लीनिंग अप करने की जिम्मेदारी

मेरठ। क्लीनिंग-अप अभियान के तहत गांव और शहर के बिजली बिल बकायेदारों पर गाज गिरने लगी है। अभियान में लगी टीमें तेजी से बकायेदारों के कनेक्शन काट रही हैं। अब तक 26 हजार से ज्यादा बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। इसके अलावा खराब मीटरों को भी बदला जा रहा है। करीब 17 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली भी की जा चुकी है।

पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र के 50 फीसदी से ज्यादा और शहरी क्षेत्र के 30 फीसदी से ज्यादा लाइन लॉस वाले बिजलीघरों और फीडरों पर क्लीनिंग-अप अभियान चलाया जा रहा है। आशुतोष निरंजन ने बताया कि डिस्कॉम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हजार से अधिक राशि के और शहरी क्षेत्र में 10 हजार से अधिक राशि के बकायेदारों पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक की कार्रवाई में 16 हजार 746 ग्रामीण बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं और 5 करोड़ 79 लाख रुपये राजस्व की वसूली हुई है। 3776 मीटर बदले गए है। 704 कनेक्शनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं शहरी क्षेत्र के 10 हजार 934 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। 11 करोड़ 81 लाख रुपये राजस्व की वसूली हुई है। 415 कनेक्शनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा संदिग्ध उपभोक्ता के यहां औचक निरीक्षण कराया जा रहा है। टीजी-2 और अवर अभियंताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अगर अभियान के तहत अधिकारियों के छापे में कहीं कोई बकायेदार मिलेगा तो इन जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed