फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ‘एक्सप्रेस-वे और रैपिड प्रोजेक्ट में बर्दाश्त नहीं होगी देरी’

‘एक्सप्रेस-वे और रैपिड प्रोजेक्ट में बर्दाश्त नहीं होगी देरी’

Tue, 25 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
‘एक्सप्रेस-वे और रैपिड प्रोजेक्ट में बर्दाश्त नहीं होगी देरी’
‘एक्सप्रेस-वे और रैपिड प्रोजेक्ट में बर्दाश्त नहीं होगी देरी’
विज्ञापन

- कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर अनीता मेश्राम ने दोनों प्रोजेक्ट की देखी प्रगति रिपोर्ट
- अधिकारियों को भूमि अधिग्रहण के मामले साप्ताहिक बैठक कर निपटाने के दिए निर्देश
मेरठ।
लाखों लोगों के लिए मेरठ से दिल्ली का सफर सुहावना बनाने के लिए एक्सप्रेस-वे और रैपिड रेल निर्माण कार्य की हर माह समीक्षा की जा रही है। सोमवार को कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में कमिश्नर अनीता मेश्राम ने अधिकारियों को दोनों प्रोजेक्ट समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्ट में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि अपने स्तर से समस्याओं का निस्तारण कर प्रोजेक्ट को रफ्तार दें।
कमिश्नर ने कहा कि प्रोजेक्ट में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता पर दूर किया जाए। कमिश्नर ने खास तौर पर बिजली विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जहां-जहां बिजली की लाइनें, पोल और पेड़ आ रहे हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए। वहीं, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण के मामलों को एडीएम एलए गाजियाबाद और मेरठ को एनएचएआई अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक कर निपटाने के लिए कहा। बैठक में डीएफओ अदिति शर्मा, जीडीएम वीसी, एमडीए सचिव राजकुमार, एडीएम एलए मेरठ ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिसंबर तक शुरू होगा एक्सप्रेस-वे
अपर आयुक्त उदयी राम ने बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की 82 किमी की परियोजना चार चरणों में पूरी होनी है। पहला चरण सराय काले खां से गाजीपुर तक है। इसे पूरा किया जा चुका है। दूसरा चरण यूपी बार्डर से डासना तक है। इसका 51 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। इसे दिसंबर-2019 में पूरा कर लिया जाएगा। तीसरा चरण डासना से हापुड़ तक है। इसका 92 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। वहीं, मसूरी क्षेत्र में गंगनहर पर निर्माणाधीन पुल को अगले माह पूरा कर लिया जाएगा। अंतिम चरण मेरठ से डासना तक है। इस पर 47 फीसदी काम हो चुका है। इसे भी दिसंबर में पूरा पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैपिड और मेरठ-बुलंदशहर पर भी वार्ता
बैठक में रैपिड रेल प्रोजेक्ट पर भी वार्ता हुई। रैपिड रेल के लिए बनाए जाने वाले स्टेशनों के एलाइनमेंट के लिए स्थानों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। वहीं, मेरठ-बुलंदशहर परियोजना का निर्माण भी 72 प्रतिशत पूरा हो गया है। इसे भी कमिश्नर ने जल्द से जल्द पूरा करने केे निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed