{"_id":"5d1135ae8ebc3e2b022c3431","slug":"156140892514-meerut-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे बाराती का शव झाल पुल पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे बाराती का शव झाल पुल पर मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में डूबे बाराती का शव झाल पुल पर मिला
मवाना। मवाना मखदूमपुर रोड पर नहर में डूबे युवक का शव सोमवार रात कूड़े की झाल पुल के पास से बरामद किया। परिजन पुलिस को सूचित कर शव को अपने साथ ले गए।
बताते चलें कि गाजियाबाद के केला भट्टा निवासी आरिफ पुत्र सद्दाम मवाना में मखदूमपुर रोड पर बारात में एक मंडप में आया था। रविवार को शादी समारोह में शामिल होने के दौरान वह भाई और दोस्त के साथ पास में स्थित नहर में नहाने चला गया था। नहाते समय तीनों पानी में डूबने लगे। जिसमें पास में नहा रहे स्थानीय युवक ने आरिफ के भाई व दोस्त को बचा लिया। जबकि आरिफ पानी के तेज बहाव में बह गया। सोमवार को परिजनों ने मखदूमपुर से गोताखोर बुलाकर आरिफ की तलाश कराई। पर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। रात में आरिफ का शव कूड़े की झाल पुल के पास पड़ा मिला। परिजन पुलिस को सूचना कर शव को अपने साथ गाजियाबाद ले गए।