{"_id":"5d1134c78ebc3e762863d303","slug":"156140869415-meerut-news159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द हो सकता है दिव्यांग की हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द हो सकता है दिव्यांग की हत्या का खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द हो सकता है दिव्यांग की हत्या का खुलासा
खरखौदा। कस्बे में दस दिन पहले रेलवेे स्टेशन के सामने स्थित नलकूप पर एक दिव्यांग की डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। वहीं, दो युवकों को हिरासत में ले रखा है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
कस्बे के मोहल्ला तिहाई निवासी विष्णु (35) पुत्र वीर सिंह दिव्यांग था। वह अविवाहित होने के कारण माता-पिता के पास में ही रहता था। वह करीब 10 दिन पहले घर से अपराह्न लगभग तीन बजे निकल गया था। परिजनों के अनुसार वह रात्रि में अक्सर देर से घर लौटता था। परिजनों के अनुसार वह बीती 12 जून की रात में घर नहीं लौटा। इस पर अगले दिन सुबह में विष्णु का पिता वीर सिंह उसकी तलाश में घर से निकला। मोहल्ले के दो युवकों ने बताया कि विष्णु का खून से लथपथ शव खरखौदा रेलवे स्टेशन के सामने किसान सचिन पुत्र मूलचंद त्यागी के नलकूप के सामने पड़ा है। इसकी जानकारी पाकर पुलिस भी पहुंच गई। नलकूप पर कमरे के सामने टाट की बोरी पर विष्णु का खून से लथपथ अर्द्धनग्न शव पड़ा था। वहीं, पास में नीले रंग की टी शर्ट, हत्या में प्रयुक्त खून से सने डंडे, शराब के खाली पव्वे, कोल्ड़ ड्रिंक की बोतल एवं हवाई चप्पल पड़ी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, परिजनों ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर सकती है।