फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Today is Sunday, Olympic Day will not be cellebrated

आज रविवार है, नहीं मनेगा ओलंपिक दिवस, 23 जून को जिला संघ की नहीं कोई तैयारी

Sun, 23 Jun 2019 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 23 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
Today is Sunday,  Olympic Day  will not be cellebrated
भारतीय ओलंपिक संघ
23 जून (आज) रविवार को ओलंपिक दिवस है, लेकिन जिला ओलंपिक संघ की ओलपिंक दिवस की कोई तैयारी नहीं है। ऐसा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पवन गोयल ने ही स्वयं बताया है। उन्होंने ओलंपिक दिवस रविवार को होने के कारण कोई कार्यक्रम न होने का हवाला दिया।
विज्ञापन


ओलंपिक गेम्स में प्रतिभाग करना और पदक जीतने का सपना हर खिलाड़ी का होता है। क्रांतिधरा ने भी ओलंपिक गेम्स में अभी तक तीन खिलाड़ी दिए हैं। जिसमें मशहूर हॉकी खिलाड़ी एमपी सिंह, शूटर आभा ढिल्लन व शटलर मनु अत्री ने ओलंपिक गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जबकि वर्तमान में युवा शूटर सौरभ चौधरी व पैरा तीरंदाज विवेक चिकारा का ओलंपिक गेम्स में टिकट पक्का हो गया है।
विज्ञापन


खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में ओलंपिक संघ सचांलित हैं। लेकिन 23 जून को ओलंपिक दिवस पर जहां पूरा विश्व कार्यक्रमों से सराबोर होगा। वहीं मेरठ जिला ओलंपिक संघ ने ओलंपिक दिवस पर किसी आयोजन से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा पिछले साल कैलाश प्रकाश स्टेडियम में ओलंपिक दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस बार किसी अधिकारी, राज्य स्तर पर कोई सूचना ही नहीं मिली। उन्होंने 23 जून को होने वाले ओलंपिक दिवस पर रविवार होने का हवाला दिया। कहा ओलंपिक दिवस पर रविवार के दिन सभी अधिकारी छुट्टी पर होंगे, इसलिए कोई कार्यक्रम करना मुमकिन नहीं है।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने कहा ओलंपिक दिवस को लेकर जिला ओलंपिक संघ को कार्यक्रम करना चाहिए। खेल विभाग पर इसका कोई नॉटिफिकेशन नहीं आया है। लेकिन जिला ओलंपिक संघ को ही इस पर विचार करना चाहिए था।

पूर्व हॉकी खिलाड़ी एमपी सिंह ओलंपिक गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कहा रविवार हो या कोई भी दिन हो, ओलंपिक दिवस मनाना चाहिए। ओलंपिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित ने सेे खिलाड़ियों को मार्गदर्शन मिलता है।

पूर्व ओलंपियन आभा ढिल्लन ने कहा कि सालों से जिला ओलंपिक संघ ने ओलंपिक दिवस पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है। जिसमें हमें बुलाया गया हो। रविवार हो या कोई भी अन्य दिन ओलंपिक दिवस का अपना महत्व है, इसे मनाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed