फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   three badmash arrested of Thak Thak gang in Meerut

यूपी: ठक-ठक गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, ढाई सौ से ज्यादा वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

Sat, 22 Jun 2019 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
three badmash arrested of Thak Thak gang in Meerut
up news - फोटो : अमर उजाला

परतापुर पुलिस ने ठक-ठक गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कई साल से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। गाजियाबाद की सीमा से लेकर मेरठ तक हाईवे पर यह गिरोह पिछले एक साल में 250 से ज्यादा वारदात कर चुका है। गिरोह के दो बदमाश फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मोबाइल फोन उड़ाने और लूटने के बाद नेपाल पहुंचाए जा रहे थे।

विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी व एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि हाईवे पर कोई गैंग लगातार मोबाइल और पर्स लूट रहा है। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी और इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री को लगाया गया।
विज्ञापन


गुरूवार रात रिठानी स्थित सीएनजी पंप के पास से ठक-ठक गैंग केे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये युवक साजिद पुत्र फईमुद्दीन निवासी मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड, अलीम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी पूर्वा फैयाज अली थाना देहलीगेट और आसिफ पुत्र मुख्तियार निवासी जली कोठी थाना देहलीगेट हैं। वहीं चांद पुत्र याकूब निवासी देहलीगेट समेत दो फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों के पास से विभिन्न कंपनियों के 28 मोबाइल, एक किग्रा चरस और एक वैगनआर कार बरामद की है। गिरोह के सरगना साजिद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, मोहिउद्दीनपुर, परतापुर, रिठानी, दिल्ली रोड, कंकरखेड़ा बाईपास और मोदीपुरम में करीब एक साल में 250 से ज्यादा मोबाइल, 12 लैपटॉप उड़ाए हैं। 

हाईवे पर गैंग का आतंक
एसएसपी का कहना है कि गैंग में नई उम्र कई लड़के हैं। हाईवे पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर गैंग का फोकस रहता है। लग्जरी कार इनके निशाने पर होती थी, क्योंकि वहां से महंगा मोबाइल मिलने के चांस ज्यादा होते हैं। कम स्पीड से चल रही कार के आगे लोहे का रिंच या अन्य कोई चीज फेंकते थे। या फिर अचानक कार के बोनट पर आकर लेट जाते थे। या पैर पर कार चढ़ने की बात कहकर चालक को पीट देते थे। इसी बीच बाद कार से सामान उड़ा देते थे।

एक सप्ताह तक की रेकी
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि कांस्टेबल निकुंज यादव ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए एक सप्ताह तक रेकी की। निकुंज और अन्य पुलिसकर्मी कार में बैठकर घूमते थे। गुरूवार शाम रिठानी में साजिद ने कांस्टेबल की कार की स्पीड कम देखकर शीशे में हाथ मारा और कहा कि कार का टायर पंचर हो गया है। जैसे ही निकुंज और अन्य साथी उतरे, तभी एक युवक कार की सीट पर रखे बैग को उठाने लगा। तभी पुलिस ने इन बदमाशों को पकड़ लिया।

महिला से लूटी थी चेन
तीनों युवकों ने बताया कि 20 दिन पहले गेझा मार्ग पर इस गिरोह ने एक महिला से चेन भी झपट ली थी। ये लोग गाजियाबाद में मोबाइल आदि बेचते थे, जिन्हें वहां से नेपाल भेज दिया जाता था। पुलिस जांच कर रही है कि नेपाल कैसे भेजा जाता था और इस काम में और कौन-कौन लोग लिप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed