फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीए में 63, बीकॉम में 76 पार पहली कटऑफ

बीए में 63, बीकॉम में 76 पार पहली कटऑफ

Sat, 22 Jun 2019 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
बीए में 63, बीकॉम में 76 पार पहली कटऑफ
बीए में 63, बीकॉम में 76 पार पहली कटऑफ
विज्ञापन

सीसीएसयू एडमिशन : यूजी की पहली मेरिंट जारी, आज से लें एडमिशन
छात्र वेबसाइट से डाउनलोड करें ऑफर लेटर, 26 जून है पहली मेरिट के दाखिलों की अंतिम तिथि

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में यूजी की पहली मेरिट विवि ने शुक्रवार शाम जारी कर दी। छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर इस संबंध में मेसेज भेजे गए हैं। छात्र वेबसाइट पर लॉगइन करके अपने ऑफर लेटर डाउनलोड करें। शनिवार से कॉलेजों में जाकर एडमिशन ले सकते हैं। पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि 26 जून रखी गई है। 27 को विश्वविद्यालय दूसरी मेरिट निकालेगा। ट्रेडिशनल कोर्सों में पांच फीसदी स्पोर्ट्स कोटे की घटाकर मेरिट निकाली गई है। कॉलेजों में कुल सीटों में 50 फीसदी पर 10 फीसदी सीटें बढ़ाई गई हैं। दो जुलाई से विवि जो छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, उनको एक आखिरी मौका देगा। बीए में 63 से ऊपर और बीकॉम में 76 पार कटऑफ गई है।
मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में यूजी कोर्सों बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे विषयों में 1 लाख पांच हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। एडेड, राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए, बीएससी-बीकॉम की 1 लाख 42 हजार सीटें हैं। 10 फीसदी आर्थिक आधार पर आरक्षण के चलते इनमें सात हजार सीटें बढ़ी हैं। ये आरक्षण 50 फीसदी सीटों पर लागू किया गया है। विवि ने शुक्रवार को पहली मेरिट जारी कर दी है। जिन छात्रों के नंबर 12वीं में बराबर हैं, उनके 10वीं के नंबरों को देखते हुए मेरिट में ज्यादा वाले को ऊपर रखा गया है। अगर किसी छात्र का नाम पहली मेरिट में आ गया है। इसके बाद वह एडमिशन नहीं लेता है तो उसको दूसरी मेरिट में मौका नहीं मिलेगा। फिर उनको ओपन मेरिट में ही मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में बीए की मेरिट 69.6 प्रतिशत
शहर के कॉलेजों की बात करें तो सामान्य में बीए की कटऑफ यूपी बोर्ड और अन्य बोर्डों में 63 फीसदी के करीब रही है। सबसे ज्यादा कटऑफ मेरठ कॉलेज में 69.6 रही है। डीएन कॉलेज में सभी विषयों में कटऑफ अधिक रही है। बीकॉम में सबसे ज्यादा कटऑफ डीएन डिग्री कॉलेज की 81.4 फीसदी तो मेरठ कॉलेज की 76.4 रही है। बीएससी मैथ की कटऑफ मेरठ कॉलेज में 67.8 तो डीएन कॉलेज में 82 और एनएएस में 77.8 फीसदी रही है। गर्ल्स कॉलेजों में भी बीए में कटऑफ 62 से ऊपर रही है। गर्ल्स कॉलेजों में बीकॉम में 75 फीसदी कटऑफ तक है तो कनोहरलाल गर्ल्स कॉलेज में बीकॉम की जनरल मेरिट 43 फीसदी तक आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है जरूरी
मेरिट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए सभी प्रमाण पत्र कॉलेज में देने होंगे। इनमें ऑफर लेटर, आर्थिक आधार पर आरक्षण वाला प्रमाण पत्र, कोटे से संबंधित होने पर जाति अथवा दूसरे प्रमाण पत्र, ओरिजनल मार्कशीट, मार्कशीट की फोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र और आईडी प्रूफ आवश्यक है।

मेरठ कॉलेज मेरठ
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी-एसटी
यूपी बोर्ड - बीए - 69.6 - 63.4 - 62 -43.2
अन्य बोर्ड - बीए - 69.6 - 63.4 - 62.2 -67.2
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 76.4 - 68.8 - 59.8 - 0
अन्य बोर्ड - बीकॉम - 76.4 - 69 - 69.6 - 0
यूपी बोर्ड - बीएससी बायो - 69 - 57.2 - 45.8 - 66.8
अन्य बोर्ड - बीएससी बायो - 69 - 57.2 - 51.8 - 0
यूपी बोर्ड - बीएससी मैथ - 77.8 - 68.6 - 61.6 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी मैथ- 77.8 - 69.2 - 70.33 - 0
यूपी बोर्र्ड - बीएससी स्टेटिक्स - 67.8 - 51 - 50.2 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी स्टेटिक्स - 67 - 62.17 - 48.83-0

एनएएस कॉलेज मेरठ
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी-एसटी
यूपी बोर्ड - बीए - 62.2 - 59 - 56 - 0
अन्य बोर्ड - बीए - 62.4 - 58.6 - 55.6 -0
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 61 - 42.2 - 42.2 - 0
अन्य बोर्ड - बीकॉम - 61 - 50.2 - 56.2 - 0
यूपी बोर्ड - बीएससी बायो - 70.2 - 63.2 - 60.2 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी बायो - 70.8 - 64.8 - 60.2 - 0
यूपी बोर्ड - बीएससी मैथ - 77.8 - 69.4 - 64.8 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी मैथ- 78 - 69.2 - 64.4 - 0
यूपी बोर्र्ड - बीएससी स्टेटिक्स - 62.8 - 52.4 - 61.2 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी स्टेटिक्स - 68.8 - 0 - 0 -0
डीएन पीजी कॉलेज मेरठ
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी-एसटी
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 81.4 - 69.4 - 63.4 - 0
अन्य बोर्ड - बीकॉम - 81.4 - 77.4 - 77.8 - 0
यूपी बोर्ड - बीएससी बायो - 72.4 - 62 - 56.2 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी बायो - 72.2 - 63.8 - 59.2 - 0
यूपी बोर्ड - बीएससी मैथ - 82 - 74 - 70.2 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी मैथ - 81.8 - 79 - 78.8 - 0
यूपी बोर्र्ड - बीएससी स्टेटिक्स - 66.2 - 54 - 50 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी स्टेटिक्स - 65.2 - 53.8 - 56.4 -0
आरजी पीजी गर्ल्स कॉलेज मेरठ
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी-एसटी
यूपी बोर्ड - बीए - 63.2 - 48.2 - 50.6 - 0
अन्य बोर्ड -बीए - 63.2 - 49.6 - 54.17 -0
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 75.8 - 67 - 38.6 - 0
अन्य बोर्ड - बीकॉम - 75.6 - 66.6 - 49 - 0
यूपी बोर्ड - बीएससी बायो - 69.6 - 59.2 - 49.2 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी बायो - 69.33 - 58.2 - 46.6 - 0
इस्माईल पीजी गर्ल्स कॉलेज मेरठ
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी-एसटी
यूपी बोर्ड - बीए - 62.6 - 52.4 - 41.8 - 0
अन्य बोर्ड - बीए - 63.8 - 52.8 - 47.4 -0
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 66.6 - 59 - 44.6 - 0
अन्य बोर्ड - बीकॉम - 67.8 - 60.8 - 0 - 0
यूपी बोर्ड - बीएससी मैथ - 52.2 - 47.6 - 50.8 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी मैथ- 49.8 - 52 - 50.8 - 0
कनोहर लाल पीजी गर्ल्स कॉलेज
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी-एसटी
यूपी बोर्ड - बीए - 63 - 51.2 - 56 - 57
अन्य बोर्ड - बीए - 63.8 - 52.2 - 62.17 -0
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 43 - 54.8 - 53.8 - 0
अन्य बोर्ड - बीकॉम - 46 - 56.4 - 54.8 - 0
शहीद मंगलपांडे महिला पीजी कॉलेज
बोर्ड - विषय - सामान्य - ओबीसी - एससी-एसटी
यूपी बोर्ड - बीए - 57.4 - 47.6 - 51 - 0
अन्य बोर्ड - बीए - 57.83 - 48.83 - 0 -0
यूपी बोर्ड - बीकॉम - 61.6 - 40.6 - 45 - 0
अन्य बोर्ड - बीकॉम - 63.8 - 60.17 - 56.8 - 0
यूपी बोर्ड - बीएससी बायो - 57.4 - 52.8 - 49 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी बायो - 60.4 - 46.33 - 56.6 - 0
यूपी बोर्ड - बीएससी मैथ - 66.6 - 54.4 - 50.6 - 0
अन्य बोर्ड - बीएससी मैथ- 66 - 56 - 0 - 0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed