{"_id":"5d0d43268ebc3e7f172f9d2b","slug":"156115023012-meerut-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ कॉलेज में ड्राफ्ट बनवाकर जाएं, छात्राओं के प्रवेश होंगे अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ कॉलेज में ड्राफ्ट बनवाकर जाएं, छात्राओं के प्रवेश होंगे अलग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ कॉलेज में ड्राफ्ट बनवाकर जाएं, छात्राओं के प्रवेश होंगे अलग
मेरठ। मेरठ कॉलेज में बीए, बीएससी-बीकॉम में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राएं ड्राफ्ट बनवाकर ले जाएं। बीए प्रथम वर्ष के छात्रों के प्रवेश पुस्तकालय काउंटर, बीकॉम प्रथम वर्ष के वाणिज्य विभाग स्टाफ रूम और बीएससी गणित, सांख्यिकी और बायो के छात्रों के एडमिशन भौतिकी विभाग में होंगे। बीकॉम प्रथम में छात्राओं के प्रवेश वाणिज्य विभाग के कक्ष संख्या 23 और 24 में होंगे। बीए में छात्राओं के प्रवेश वाणिज्य विभाग के कक्ष संख्या 25 और 26 में होंगे। बीएससी गणित, सांख्यिकी, बायो प्रथम वर्ष में छात्राओं के प्रवेश वाणिज्य विभाग के कक्ष 27 और 28 में होंगे। एडमिशन के लिए छात्र-छात्राएं पीएनबी-यूको-भारतीय स्टेट बैंक का निर्धारित शुल्क ड्राफ्ट मेरठ कॉलेज के प्राचार्य के नाम बनवाकर ले जाएं। छात्राओं के जहां प्रवेश होंगे वहां किसी छात्र की इंट्री नहीं होगी। चीफ प्रॉक्टर डॉ. अलका चौधरी ने कहा है कि अगर कोई अभिभावक छात्रा के साथ आते हैं तो वह अपना पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं।
एडमिशन हुए नहीं बधाई देने लगे छात्र नेता, होगी कार्रवाई
मेरठ। नए छात्र-छात्राओं के एडमिशन अभी हुए नहीं हैं और छात्र नेताओं ने बधाई देने के लिए पोस्टर भी लगा दिए हैं। कॉलेज के गेट पर होर्डिंग लगवा दिए गए हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी जारी की है कि अगर इन छात्रों ने तत्काल होर्डिंग नहीं हटाए तो कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता और चीफ प्रॉक्टर डॉ. अलका चौधरी ने निर्देश जारी किए हैं कि ऐसे छात्र-छात्राओं के विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इनको ब्लैक लिस्टिेड किया जाएगा। इसके साथ ही अगर कोई कॉलेज में बाहरी युवक पकड़ा गया तो उसको पुलिस के हवाले किया जाएगा।