{"_id":"5d0d43198ebc3e7e9e3726bc","slug":"15611502177-meerut-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की सड़क हादसे में मौत, बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की सड़क हादसे में मौत, बखेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की सड़क हादसे में मौत, बखेड़ा
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो घंटे तक मेरठ-करनाल हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। मेरठ-करनाल हाईवे पर एक वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। विरोध में ग्रामीणों ने शव रखकर करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रखा। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
पुलिस के अनुसार गांव जंगेठी निवासी दीपक उर्फ रोशन (25) पुत्र राजाराम क्रिकेट बॉल बनाता था। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे दीपक साइकिल से दबथुवा से काम करके लौट रहा था। हाईवे पर जंगेठी गांव के सामने सड़क पार करते समय उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो परिजन और ग्रामीण भड़क गए और हाईवे जाम कर दिया। परिजन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने परिजनों को आश्वस्त किया कि आर्थिक मदद करने के साथ ही आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उसे जेल भेजा जाएगा। जिसके बाद जाम खोला गया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घर में सबसे बड़ा था दीपक
परिजनों ने बताया कि दीपक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पिता मजदूरी करता है। घर की आर्थिक स्थिति खराब है। परिजनों ने बताया कि एक साल पूर्व ही दीपक की शादी हुई थी। उसकी पत्नी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।