{"_id":"5d0d43128ebc3e7a1b4b6f89","slug":"15611502114-meerut-news24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नशीला पदार्थ पिलाकर युवक का गुप्तांग काटा, चार किन्नर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नशीला पदार्थ पिलाकर युवक का गुप्तांग काटा, चार किन्नर हिरासत में
Sat, 22 Jun 2019 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में किन्नरों के साथ नाच-गाना करने वाले युवक का नशीला पदार्थ देकर गुप्तांग काट दिया गया। पुलिस ने इस मामले में चार किन्नरों को हिरासत में लिया है। वहीं युवक की हालत अस्पताल में चिंताजनक बनी हुई है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
लिसाड़ीगेट के जाकिर कालोनी में रहने वाला युवक काफी समय से किन्नरों की मंडली में नाच-गाने का काम कर रहा था। गुरुवार देर रात वह रेलवे रोड स्थित मनसबिया मदरसे के सामने रहने वाले कुछ किन्नरों के साथ परतापुर गया था।

आरोप है कि पांच-छह किन्नरों ने परतापुर फ्लाईओवर के नीचे उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। बेहोश होने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया और जुर्रानपुर फाटक के पास फेंककर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही चार किन्नरों को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी लगने पर काफी संख्या में किन्नर परतापुर थाने में एकत्र हो गए, जिन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी।