{"_id":"5d0d413f8ebc3e7e9e37264a","slug":"156114974310-meerut-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे मिला युवक का शव
सरूरपुर। मेरठ बड़ौत रोड पर शुक्रवार को लाहौरगढ़ गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया है।
जानकारी के मुताबिक मेरठ बड़ौत रोड पर लाहौरगढ़ शांति ईंट भट्टे के पास सड़क किनारे किसानों ने एक शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शनाख्त कराई। शव की पहचान सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव कलीना निवासी वीरसेन (45) पुत्र महिपाल के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाई थे जिनमें से दो की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है, अब केवल वीरसेन वे उसकी एक बहन थी। बताया गया है कि वीरसेन की शादी नहीं हुई थी। एसओ विजय कुमार ने बताया कि मृतक के शरीर पर मिले चोटों के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि रात में वह किसी वाहन से टकरा कर गिरने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की जेब से शराब के दो पव्वे भी बरामद किए गए हैं। परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर परिवार वालों को सौंप दिया। बाद में परिवार वालों ने मृतक के शव का गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। भाई की मौत को लेकर मृतक की बहन का रो कर बुरा हाल बना हुआ है।