फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव छह जुलाई को

ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव छह जुलाई को

Sat, 22 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव छह जुलाई को
ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव छह जुलाई को
विज्ञापन

सरूरपुर। प्रदेश में पंचायत राज संस्थाओं में जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव छह जुलाई को होगा। पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। डीएम अनिल ढींगरा की ओर से बुधवार को सूचना जारी करने के साथ चुनावी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। मतदान छह जुलाई व मतगणना आठ जुलाई को होगी।

सरूरपुर ब्लॉक में गांव जसड़ सुलताननगर में वार्ड संख्या दो अनारक्षित, जाफराबाद दुर्वेशपुर वार्ड तीन महिला और वार्ड पांच अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। वहीं रोहटा ब्लॉक के गांव कल्याणपुर में वार्ड आठ अनारक्षित और वार्ड दस अनुसूचित जाति महिला के लिए ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव होगा। एडीओ पंचायत भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि नामांकन पत्र 26 जून को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक दाखिल किए जाएंगे। 27 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 28 जून को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। छह जुलाई को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। आठ जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed