फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2019 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

मुंडाली। पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद आड़-समयपुर मार्ग पर इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उससे एक तमंचा, कारतूस एवं बाइक बरामद की है। वहीं, सीओ किठौर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

एसओ मुंडाली विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार पूर्वाह्न करीब पौने ग्यारह बजे फैंटम बाइक पर सिपाही जोनी कुमार व जयभगवान शर्मा गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें आड़-समयपुर मार्ग पर थाने की टॉप टेन सूची में शामिल शातिर बदमाश वसी उर्फ हीरो पुत्र सत्तार निवासी जिसौरा बिना नंबर की बाइक पर जाता मिला। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। वसी उर्फ हीरो पुत्र सत्तार निवासी को उन्होंने रोकने का प्रयास किया परंतु उसने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिसकर्मी जोनी कुमार एवं जयभगवान ने जवाबी फायरिंग की। जिस पर हड़बड़ाहट के चलते वसी उर्फ हीरो बाइक से नीचे गिर गया और उसके दाएं पैर में गोली लगी गई थी। पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी थाने में दी। इस पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल इनामी बदमाश वसी उर्फ हीरो को मेडिकल कॉलेज मेरठ भेेजा गया। पुलिस ने बताया कि इनामी बदमाश पर 22 मुकदमे थाना मुंडाली, हापुड़, बाबूगढ़, दौराला आदि में लूट एवं जानलेवा हमले आदि के दर्ज हैं। यह शातिर अपराधी है और तीन मुकदमों में वाछित चल रहा है। पुलिस ने इसके पास से तमंचा, दो कारतूस एवं एक खोखा मिला। वहीं, बिना नंबर लिखी बाइक भी बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पाकर सीओ किठौर आलोक सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण कर किया। उनका कहना है कि इनामी बदमाश वसी उर्फ हीरो को पुलिस काफी समय से तलाश थी। वह कई मामलोें में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed