{"_id":"5d0d404d8ebc3e7a1b4b6e6c","slug":"156114950114-meerut-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत के पथ पर साधकों का योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत के पथ पर साधकों का योगाभ्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कण-कण योग....रोम-रोम साधना..बम-बम औघड़दानी की नगरी शुक्रवार को योग क्रांति के पथ पर अग्रसर नजर आई। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के पार्कों में योगसाधक नजर आए। सुबह-सुबह शहर की फिजा में ओम की ध्वनि सुनाई दी। पार्कों, मैदानों, शिक्षण संस्थानों से लेकर कॉलोनियों में योगसाधकों का जमावड़ा सुबह 4 बजे से शुरू हो गया। कुशलतम स्वास्थ्य और प्राणवायु की शुद्धता के लिए शहरवासी योग शिविरों में ध्यान मग्न नजर आए। सांसों के आवागमन को साधकर सेहत बूटी पाने के पर्व को योग साधकों ने अमर उजाला के साथ मनाया। अमर उजाला द्वारा शहर में तीन स्थानों पर विशाल निशुल्क योग शिविर का आयोजन हुआ। अमर उजाला, आर्ट ऑफ लिविंग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कैलाश प्रकाश स्टेडियम में योग आयोजित किया गया।
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंत्री, अफसरों, खिलाड़ियों ने किया योग
अमर उजाला, जिला प्रशासन व ऑर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में विशाल योग शिविर का आयोजन कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हुआ। पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्ण भव्यता के साथ प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के शिष्य महेश शर्मा ने साधकों को योगाभ्यास कराया। महेश शर्मा के साथ मंच पर ऐश्वर्य व मनोज गौड़ रहे जिन्होंने डेमो दिया। शुभारंभ ओम प्रार्थना क्रिया से हुआ। योगसाधकों ने ताड़ासन, प्राणायाम, वज्रासन, धनुरासन, भुजंगासन, पद्मासन, अनुलोम विलोम सर्वांगासन, हलासन, महामुद्रा, हलासन, कपालभांति, भद्रासन आदि योग क्रियाओं का अभ्यास किया। महेश शर्मा ने हर योगासन के लाभों का विस्तार से बखान किया। शिविर में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक किठौर सत्यवीर त्यागी, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल, उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी, मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम, एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी नितिन तिवारी, एमडीए वीसी राजेश पांडेय, एमडीए सचिव राजकुमार, सीएमओ डॉ. राजकुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र, वित्त सुभाष चंद्र प्रजापति, अपर जिलाधिकारी नगर महेश चंद्र शर्मा, प्रभारी सीडीओ भानू प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट संजय पांडेय, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, हरि लाठे, डॉ. शिवकांत अग्रवाल, निकुंज गर्ग, देवेंद्र मोहन, प्रदीप शाह, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति, ललित नागदेव, डा. अंजू वारियर, वर्षा कौशिक, जैनब नकवी, नीता गुप्ता, अरुण जिंदल, अंकुर राणा, वीनस शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, जयकरण गुप्ता, डॉ. राजेश, हरीश चौधरी, मुखिया गुर्जर, नरेश गुर्जर एडवोकेट, विमल शर्मा, पूर्व विधायक रणवीर राणा, कमल दत्त शर्मा, प्रवेश त्यागी, राखी त्यागी, शिवम शर्मा, हर्ष गोयल, अंकित सिंघल, प्रवीण अरोरा आदि।
शरीर में औषधि की तरह काम करता है योग
स्टेडियम में हुए शिविर में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि लंबे जीवन और स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी है। योग शरीर में औषधि की तरह कार्य करता है। उन्होंने कहा कि योग एक ऋषि व पुरातन विद्या है, जिसको जीवन में आत्मसात कर अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि योग की विद्या को विश्व के 192 देशों के लोगों ने आत्मसात किया और अपने जीवन को स्वास्थ्यवर्द्धक बनाया है। उन्होंने कहा कि योग विश्व स्तर पर स्थापित करने का श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 50 से 60 मिनट तक योग करने से जहां आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, वहीं स्वस्थ तन मन के साथ शांति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि योग शरीर में नमक की तरह है, जिस प्रकार नमक की कमी होने से शरीर ढीला व सुस्त पड़ जाता है उसी प्रकार नित्य योग न करने से शरीर में ऊर्जा का संचार पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाता, इसलिए हर मनुष्य को प्रतिदिन योगाभ्यास करना जरूरी है। योग हर व्यक्ति को अपने जीवन को सुखमय व तनावमुक्त बनाने की सरल एवं सुगम प्रक्रिया है, जिसे बिना किसी धन व्यय करें स्वयं कर सकते है। किसी भी बीमारी के इलाज हेतु मेडिसन की आवश्यकता होती, लेकिन योग क्रियाएं एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसके द्वारा बहुत सी बीमारियों का बिना धन खर्च के इलाज संभव है। योग शरीर, मन व सांस तीनों को साथ जोड़ने का काम करता है, जिससे सुख-शांति की अनुभूित होती है।
विज्ञापन
बुद्धा गार्डन में बही योगधारा
गढ़ रोड स्थित बुद्ध गार्डन में अमर उजाला और योग विज्ञान संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ तनुजा द्वारा शंख ध्वनि और योग विज्ञान संस्थान के प्रधान ज्योति प्रसाद गर्ग एवं उप प्रधान सीमा अधलखा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद ऊं की ध्वनि और गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। साधकों को सूक्ष्म क्रियाएं सीमा सागर ने कराईं। ताड़ासन एवं त्रिकोणासन मीनाक्षी ने कराया। सूर्य नमस्कार एवं श्वासन सुधा अरोड़ा ने कराया। कोणासन नीरु मिगलानी ने कराया। मंडूाकासन एवं वज्रासन का अभ्यास ओपी वर्मा ने कराया। भुजंगासन, शलभासन दीपा त्यागी ने कराया। पादोत्तनासन बीपी थपलियाल ने और सिंहासन एवं मधुर हंसी का अभ्यास कानवीर त्यागी ने कराया। प्राणायाम कुसुम बत्रा और भूपेंद्र ने कराया। शिविर के अंत में ध्यान लगाया गया। डीके शर्मा सहित योग विज्ञान संस्थान के संगठन मंत्री सूरज भारद्वाज और कार्यकारिणी सदस्य यशवीर त्यागी, आईपी सिंह, कांता बक्शी, शीला गोयल व सीमा महाजन एवं सावित्री का सहयोग रहा।
बातचीत
योग जरूरी
अच्छा जीवन जीने के लिए योग करना बेहद जरूरी है। योग के जरिए ध्यान लगाकर जहां मनुष्य परमात्मा से जुड़ता है। वहीं उसका शरीर भी स्वस्थ रहता है। -प्रीति
मिलता है फायदा
योग से बहुत फ ायदा मिला है। योग करने से गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। योग प्रतिदिन करना चाहिए। -शिवांगी
बचपन से ही करें
बचपन से ही योग करने की आदत डाल लेनी चाहिए। ताकि पढ़ाई की तरह ही योग दिनचर्या में शामिल हो सकें। -रुचि
तन मन रहता है दुरुस्त
योग करने से मन और तन दोनों दुरुस्त रहते हैं। जो बीमारियां दवाईयों से ठीक नहीं होती है, वह योग के जरिए समाप्त हो जाती हैं। -शालिनी
सुभद्रा फार्म्स में योग साधकों ने लिया योग लाभ
योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी जिला की ओर से सुभद्रा फार्म्स दिल्ली रोड में योग शिविर लगाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता व विशिष्ट अतिथि मुकेश गुप्ता, नरेश गुप्ता ने किया। अध्यक्षता मंडल प्रभारी प्रदीप कुमार गुप्ता की रही। शंखध्वनि से शिविर की शुरूआत हुई। गायत्री मंत्र, सरस्वती वंदना के बाद विभिन्न आसन हुए। शिखा, संगठन मंत्री डॉ. बीके गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय प्रधान महेश चंद्र अग्रवाल, अनीता राणा, एमपी गुप्ता, डॉ. बीके गुप्ता, नरेश गुप्ता, महेश अग्रवाल, ईश्वर दयाल, अशोक गोयल, राधेश्याम, अनुज बंसल, दीपक महावीर प्रसाद, डॉ. पुष्पेंद्र तेवतिया, अमिता गर्ग, सुनीता, बबीता, स्नेहलता, मिथलेश, उषा, कुमुद गुप्ता आदि ने सहयोग दिया। संचालन अनुज कुमार बंसल ने किया। संस्थान के मंडल प्रभारी प्रदीप गुप्ता ने योग विज्ञान संस्थान की सभी शाखाओं व चारों मंडल के प्रधानों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। शांतिपूर्वक शिविर संचालन पर शुभकामनाएं दीं।