{"_id":"5d0d40468ebc3e7a1b4b6e64","slug":"156114949416-meerut-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछरी के युवक का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछरी के युवक का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरी के युवक का अपहरण
दौराला। थाना क्षेत्र के मछरी गांव के जंगल से बृहस्पतिवार को चार युवकों ने मिलकर हथियारों के बल पर खेत की सिंचाई कर रहे युवक का दिनदहाडे़ अपहरण कर लिया। आरोपियों ने अपहरण के बाद छात्र को मछरी फार्म हाउस के जंगल में बंधक बना लिया और सिगरेट से दागा। इतना ही नहीं देर रात आरोपियों ने छात्र पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची दौराला पुलिस, परिजनों और ग्रामीणों के पहुंचने से युवक की जान बच गई। पीड़ित के पिता ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
मछरी गांव निवासी 18 वर्षीय अजय दौराला कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज का छात्र है। बताया कि बृहस्पतिवार सुबह अजय जंगल में नलकूप से खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही चार युवक रंजिश के चलते नलकूप पर पहुंचे। उन्होंने हथियारों के बल पर अजय का अपहरण कर लिया। वे अपहरण के बाद उसे मछरी फार्म हाउस के जंगल में ले गए और बंधक बना लिया। आरोप है कि उसे सिगरेट से दागा तथा जान से मारने का प्रयास किया। वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन एवं ग्रामीण पुलिस के साथ अजय की तलाश कर रहे थे, तभी उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे और छात्र को बंधन मुक्त कराया। इतना ही नहीं पास के अस्पताल में उसका उपचार कराया। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जंाच कर रही है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक दौराला रितेश कुमार का कहना है कि मामले की तहरीर आ गई है। जांचकर कार्रवाई की जा रही है।