फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर नियमित योग की शपथ ली

अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर नियमित योग की शपथ ली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर नियमित योग की शपथ ली
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नियमित योग की ली शपथ
विज्ञापन


मुरादनगर। अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह कार्यक्रम में लोगों ने भाग लिया। योग दिवस पर लोगों ने नियमित योग कर स्वस्थ रहने की शपथ ली।
गुरुकुल योगा संस्थान द्वारा आयुध निर्माणी परिसर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 800 लोगों को योगा कराया गया है। इसमें आसपास के क्षेत्र के अधिक संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे, वयस्क ने भाग लिया। गुरुकुल योगा संस्थान के योगाचार्य कपिल देव ने लोगों को नियमित योग करके अपने आप को स्वस्थ रखने की शपथ दिलाई। पी मोहंती, पवन त्यागी, धनेश त्यागी, इंद्रजीत तोमर, भारत त्यागी, अनुभव वर्मा, सीसी यादव, हरमन सिंह, शिवनाथ, अमित, बुधराम, संजीव, विवेक, नितिन, भूषण आदि मौजूद रहे।
केएन इंटर कॉलेज में योग गुरू सतेंद्र त्यागी ने योगासन कराए गए। मुख्य अतिथि विधायक अजीत पाल त्यागी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा रहे। विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाता है। योग भारतीय संस्कृति की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक है। आज योग भारत तक समिति नहीं है, बल्कि इसे अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी मिल चुकी है। संजीव त्यागी, अशोक गोयल, अंकित कुमार, नवीन सिंहल, अमरीश अलंकार, मोहित गर्ग, गीता चौधरी, संयोगिता त्यागी, ज्ञानेंद्र सिंहल, गुलशन आदि मौजूद रहे। श्री हंस इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट ने योग दिवस मनाया। प्रधानाचार्य डॉ. सुखपाल सिंह तोमर, कर्नल आशीष पंडोत्रा, श्योदान सिंह, डॉ. अमित कुमार, सूबेदार राम हरि, अमरपाल चंद्रवीर, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ओमसन पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर शहर के गणमान्य लोगों अपने बच्चों सहित भाग लिया। योग गुरू गजेंद्र त्यागी ने ओम शब्द से योगा का शुभारंभ किया। प्रबंधक अशोक गुप्ता ने सर्वश्रेष्ठ योग करने वाले छात्र गौरी, अभय, कपिश, सौम्या, वर्णित, गार्गी, अक्षत, वरुण, अर्पित, अक्षांश, आयुष को सम्मानित किया। डीएम कौशिक, डॉ. राजपाल तोमर, वीरेंद्र चौधरी, दिनेश प्रधान, शालिनी अग्रवाल, ज्योति चौधरी, रितुदास, रमन शर्मा, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा आईटीएस डेंटल कॉलेज में वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने योग विषय पर अपने विचार रखे। प्लेसमेंट मैनेजर राजीव मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed