फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब मुख्यमंत्री की जन आरोग्य योजना करेगी आयुष्मान

अब मुख्यमंत्री की जन आरोग्य योजना करेगी आयुष्मान

Fri, 21 Jun 2019 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
अब मुख्यमंत्री की जन आरोग्य योजना करेगी आयुष्मान
आयुष्मान भारत की तरह पांच लाख तक का निशुल्क मिलेगा इलाज
विज्ञापन

42 हजार से ज्यादा गोल्डन कार्ड किए गए तैयार, वितरण शुरू

मेरठ। आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री की जन आरोग्य योजना शुरू हो गई है। इस योजना में मेरठ के 42011 परिवार शामिल किए गए हैं, जिनके स्वास्थ्य विभाग ने गोल्डन कार्ड तैयार करा लिए हैं। इनका वितरण भी शुरू हो गया है। यह वह परिवार हैं जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल नहीं थे। आयुष्मान भारत की तरह ही इस योजना में भी दो लाख से ज्यादा लोगों को पांच लाख तक का निशुल्क इलाज मिलेगा।
इस योजना को शुरू करने की तैयारी लोकसभा चुनाव से पहले थी, मगर शुरू होने से पहले ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लग गई थी, जिस कारण यह शुरू नहीं हो सकी थी। इसके बाद गोल्डन कार्ड के लिए टेंडर प्रक्रिया की जानी थी, जो 14 जून को हो सकी। इसके बाद गोल्डन कार्ड तैयार कराए गए। जैसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्डों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी है, इसी तरह मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्डों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी है।
विज्ञापन


लाभार्थी: 30301 शहरी, 11710 देहात से
इस योजना के लाभार्थियों में 30301 शहरी और 11710 देहात क्षेत्र के हैं। जिन अस्पतालों में इलाज हो सकेगा, वह निजी और सरकारी दोनों हैं। ये वही अस्पताल हैं, जो आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने पंजीकृत किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और भी लोग हो सकेंगे शामिल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड बांटे जाने शुरू हो गए हैं। इस योजना में जो लोग चिह्नित किए गए हैं, उनके अलावा भी लोग शामिल किए जा सकेंगे।


प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में मेरठ में दो लाख 11 हजार 416 परिवार चिह्नित किए गए थे। इनमें 89109 परिवार देहात और 1 लाख 22 हजार 307 परिवार शहरी क्षेत्र के हैं। इसके तहत 10 लाख 52 हजार 80 लोगों को इसका लाभ मिलना है। साल 2011 की आर्थिक और सामाजिक गणना की सूची के आधार पर इसे बनाया गया था। मुख्यमंत्री की यह जन आरोग्य योजना इससे अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed